भाजपा का आयाम बहुत बड़ा है, भाजपा मानवता की सेवा के लिए काम कर रही है: नड्डा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने आज कहा- भाजपा सिर्फ चुनाव लड़ने वाली मशीन नहीं है, भाजपा का आयाम बहुत बड़ा है। भाजपा मानवता की सेवा के लिए काम कर रही है।
भाजपा का आयाम बहुत बड़ा है, भाजपा मानवता की सेवा के लिए काम कर रही है: नड्डा
भाजपा का आयाम बहुत बड़ा है, भाजपा मानवता की सेवा के लिए काम कर रही है: नड्डाTwitter

दिल्ली, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आज 28 जुलाई को 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान' में हिस्सा लिया और भाजपा मुख्यालय से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत की।

कोरोना के खिलाफ लड़ी लड़ाई दुनिया में बनी मिसाल :

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी है वो दुनिया में मिसाल बनी है। दुनिया के बड़े-बड़े देश जिनकी स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी थीं, वो भी अपने आप को कोरोना के सामने असहाय महसूस करते हुए देखे गए। कोरोना महामारी में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान में अपनी जान को जोखिम में डाल कर करोड़ों लोगों की सेवा करने में जुटा रहा।

भाजपा सिर्फ चुनाव लड़ने वाली मशीन नहीं है, भाजपा का आयाम बहुत बड़ा है। भाजपा मानवता की सेवा के लिए काम कर रही है। आज जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू किया गया है, यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यकम बनेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बताया- 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में दुनिया का सबसे बड़ा सेवा कार्य हुआ है। दुनिया के बाकी सभी देशों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई सरकार ने लड़ी है और मोदी जी के नेतृत्व में भारत के लोगों ने, समाज ने सरकार के साथ मिलकर ये लड़ाई लड़ी है।

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत 2 लाख गांवों तक पहुंचना है। अभियान के अंतर्गत 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे।

  • मुझे खुशी है कि, आज ही 48 हजार से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन कराकर इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

  • प्रधानमंत्री जब कोरोना को लेकर काम कर रहे थे, तो विपक्ष ने कहा कि लॉकडाउन क्यों लगाया? जब लॉकडाउन हटाया तो विपक्ष ने कहा कि क्यों हटाया? विपक्ष ने शुरू से सरकार के फै़सलों का समर्थन नहीं किया। उन्होंने मानवता के साथ खिलवाड़ करने का काम किया।

  • कोरोना के दौरान शक्तिशाली देशों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गईं और वे फ़ैसला नहीं कर पाए कि, लॉकडाउन लगाए या नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय रहते लॉकडाउन लगाकर पूरे देश को महामारी से बचा लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com