बिहार सरकार पर विजयवर्गीय का कटाक्ष
बिहार सरकार पर विजयवर्गीय का कटाक्षSocial Media

बिहार सरकार पर विजयवर्गीय का कटाक्ष, ऐसा तो अमेरिका में होता है, लड़कियां कभी भी बायफ्रेंड बदल लेती है

इंदौर, मध्यप्रदेश : अमेरिका की यात्रा से वापस लौटे भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आते ही बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को घेरा।

इंदौर, मध्यप्रदेश। अमेरिका की यात्रा से वापस लौटे भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आते ही बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को घेरा। उन्होंने कहा कि ऐसा तो अमेरिका में होता है, जहां लड़कियां कभी भी बायफ्रेंड बदल लेती है। उन्होंने कहा कि मैं अभी-भी बंगाल का प्रभारी हूं, मैने वहां का प्रभार नहीं छोड़ा है।

अमेरिका की लगभग 25 दिनों की यात्रा के बाद इंदौर लौटे भाजपा महासचिव विजयवर्गीय का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वे पितृपर्वत पर बजरंग बली के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। मीडिया ने भी उनसे सबसे पहले बिहार के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया जानना चाही। उन्होंने कहा तब मैं अमेरिका में था। वहां के लोग मुझसे कहने लगे की ऐसा तो हमारे यहां होता है, गर्लफ्रेंड अपना बायफ्रेंड कभी-भी बदल लेती है। ऐसा ही नीतिश कुमार ने भी किया।

शिवराज जी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे चुनाव :

उन्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड में परिवर्तन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाहर होने पर कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे नए लोगों को भी मौका मिलता है। हम शिवराज जी के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अभी-भी बंगाल का प्रभारी हूं, यह किसी ने गलत खबर उड़ाई है कि मैंने प्रभार वापस ले लिया है। मैंने अभी वहां का प्रभार नहीं छोड़ा है।

पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी :

भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की स्वीकार्यता और साख बढ़ी है। पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व सभी स्वीकार कर रहे है। रूस यूक्रेन युद्ध बताता है कि यदि पीएम मोदी चाहे तो युद्ध विराह हो सकता है।

वे सपना बुन सकते है :

विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कहा कि वे 75 से ज्यादा के है और फिर भी सत्ता में वापसी के सपने बुन रहे है। ऐसे ही सपनों में उनका समय कट रहा है। महंगाई के मुद्दे पर हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था खराब है उस परिप्रेक्ष्य में भारत की स्थिति बहुत अच्छी है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में भी धूमधाम से भारत का स्वतंत्रता दिवस मना। रेवड़ी कल्चर पर उन्होंने कहा कि रेवड़ी कल्चर से गरीब व्यक्ति को लाभ, लेकिन इसका वोट की राजनीति में परिवर्तित होना गलत है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com