राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू और CM हिमंत बिस्वा सरमा
राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू और CM हिमंत बिस्वा सरमा Social Media

राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू और CM हिमंत बिस्वा सरमा

कांग्रेस नेेता राहुल गांधी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जमकर निशाना साधते हुए उनके बयान पर पलटवार किया है।

दिल्‍ली, भारत। देश में राजनीति पार्टी के नेताओं का एक-दूसरे के खिलाफ वार-पलटवार का दौर जारी रहता है। अब हाल ही में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर कुछ ऐसा बयान दिया की, अब उन पर हमलों की बौछारें हो रही है।

रिजिजू और CM सरमा ने राहुल पर साधा निशाना :

दरअसल, कांग्रेस नेेता राहुल गांधी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जमकर निशाना साधते हुए उनके बयान पर पलटवार किया है। हालांकि, उनके इस बयान के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी जमकर लताड़ लगाई है।असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, तमिलनाडु सहित भारत में अशांति वाले बयान को सिरे से खारिज कर करते हुए कहा कि, "गांधीजी के समर्थन से गोपीनाथ बोरदोलोई को असम को भारत माता के साथ रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि नेहरू ने हमें कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार पाकिस्तान के साथ रहने के लिए छोड़ दिया था। अपने तथ्यों को ठीक करें श्रीमान गांधी। यह नकली बुद्धिवाद की पराकाष्ठा है।'

यह था राहुल गांधी का बयान :

बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बयान में केंद्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार की खूब आलोचना की। साथ ही देश के मौजूदा हालात की तुलना पाकिस्तान देश से कर दी। दरअसल, राहुल गांधी ने यह बयान दिया था- भारत पहले से विकसित नहीं था। यह नीचे से ऊपर की तरफ आया है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, तमिलनाडु ये सभी राज्य एक साथ आए और बातचीत के जरिए शांति बनाई। राज्यों के इस संघ में बातचीत की आवश्यकता थी। बातचीत का साधन उभरा। संविधान ने लोगों को वोटिंग का अधिकार दिया। देश में चुनाव प्रणाली, लोकतांत्रिक प्रणाली, चुनाव आयोग, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान बने।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com