महबूबा मुफ्ती पर किरेन रिजिजू का पलटवार
महबूबा मुफ्ती पर किरेन रिजिजू का पलटवारSocial Media

रामनाथ कोविंद पर निशाना साधने को लेकर महबूबा मुफ्ती पर किरेन रिजिजू का पलटवार

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रामनाथ कोविंद को निशाने पर लेते हुए बीजेपी का राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है। इस बीच किरेन रिजिजू ने पलटवार किया।

दिल्‍ली, भारत। भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनी है। तो वहीं, राष्ट्रपति पद से हटने के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रामनाथ कोविंद को निशाने पर लेते हुए बीजेपी का राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है।

महबूबा मुफ्ती ने किया ट्वीट :

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने अपने एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा-वर्तमान राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया है। चाहे वह अनुच्छेद 370 की बात हो, नागरिकता कानून (CAA) को खत्म करना हो या अल्पसंख्यकों और दलितों को बेधड़क निशाना बनाना हो। उन्होंने भारतीय संविधान की कीमत पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने किया पलटवार :

तो वहीं, महबूबा मुफ्ती द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल को लेकर किए गए ट्वीट पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- जब कोई बहुत ही गलत तरीके से बयान देता है तो उसे तवज्जो नहीं देना चाहिए, क्योंकि किसी भी चीज की एक गरिमा होती है।

मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की :

बता दें कि, द्रौपदी मुर्मू ने देश की पहली महिला आदिवासी के तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण कर ली है। आज सोमवार को चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें शपथ दिलवाई। इसके अलावा वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदाई होते ही उनके राष्‍ट्रपति पद से हटने के बाद महबूबा मुफ्ती का बयान आया, इस दौरान उन्‍होंने कहा, चाहे आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिकता कानून हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो। उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया। हालांकि, इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर 'हर घर तिरंगा' मुहिम के तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए 'मजबूर' करने का आरोप लगाया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com