कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार ने सारी सीमाएं पार कर दी, राहुल भारत को बांटने के लिए लोगों को भड़का रहे: रिजिजू
दिल्ली, भारत। विपक्ष की मुख्य पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी विदेश में है, इस दौरान उनके द्वारा जो बयान दिया जा रहा है, उस पर भाजपा के नेता भड़के हुए है। एक के बाद एक भाजपा नेता राहुल गांधी पर तंज कस रहे है। अब केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का बयान आया है, इस दौरान उन्होंने लंदन में राहुल गांधी के बयानों को लेकर निशाना साधा है।
राहुल गांधी देश की एकता के लिए बहुत खतर :
इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने बयान में राहुल गांधी को बहुत खतरनाक बताते हुए पप्पू करार दिया है, साथ ही जमकर कटाक्ष करते हुए उनके बयानों को लेकर यह बात भी कहीं कि, ''राहुल गांधी देश की एकता के लिए बहुत खतरनाक हो गए हैं। अब वह भारत को बांटने के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं।''
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया ट्वीट :
इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की ओर से ने ट्वीट जारी करते हुए यह भी लिखा, ''भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं लेकिन विदेशी नहीं जानते कि वह असल में पप्पू हैं। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों का जवाब देना जरूरी नहीं है, लेकिन समस्या यह है कि उनके भारत विरोधी बयानों का इस्तेमाल देश विरोधी ताकतें भारत की छवि खराब करने के लिए कर रही हैं।''
राहुल गांधी का कहना, पीएम मोदी भारत को बर्बाद कर रहे :
इसके अलावा किरण रिजिजू ने राहुल गांधी का कैंब्रिज में दिए गए बयान का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी का यह कहना है, पीएम मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं। भारत में सिख, मुसलमान और ईसाई सभी रहते हैं। सभी भारत के नागरिक हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं मानते. वे इन्हें भारत में दोयम दर्जे का नागरिक मानते हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।