हरियाणा: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सत्ताधारी पार्टी को घेरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 केे लिए चुनाव प्रचार चरम पर है, तो वहीं कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही एक दूसरे को घेर रही हैैं। कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधा तो बेरोजगारी को लेकर जनता सवाल उठा रही है।
Kumari Selja
Kumari SeljaSocial Media

हाइलाइट्स :

  • हरियाणा में जो हो रहा उसके बारे में शायद प्रधानमंत्री को पता नहीं-शैलजा।

  • बेरोजगारी को लेकर जनता उठा रही है सवाल।

  • शासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।

  • भाजपा को राज्य की सत्ता से बाहर करने का दावा।

राज एक्‍सप्रेस। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव 2019 के लिए समस्त राजनैतिक दल लगे हुए हैं, बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार-प्रसार में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं और ना ही एक-दूसरे पर निशाना साधे बिना रह रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी 'भाजपा' को आड़े हाथ लिया है।

क्‍या बोली कुमारी शैलजा ?

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा है कि, ''बेरोजगारी को लेकर BJP की चुप्पी पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया हैं।'' इसके साथ ही कुमारी शैलजा ने आगे सत्ताधारी पार्टी भाजपा को राज्य की सत्ता से बाहर करने का दावा भी किया।

राज्य सरकार साफ और पारदर्शी शासन देने का दावा कर रही है, लेकिन सच्चाई उलटी है। खट्टर सरकार में प्रशासन कई घोटालों में घिरा हुआ है, लोग सवाल पूछ रहे हैं कि, बीजेपी स्थानीय मुद्दे और लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात क्यों नहीं करती? आने वाले चुनाव में लोग उन्हें दरवाजा दिखा देंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा

शैलजा ने लगाया ये आरोप-

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि, यह शासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, किसी भी आम नागरिक से सरकारी दफ्तर जाने को कहिए, तब वह भ्रष्टाचार की सच्चाई आपको बताएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन के लिए खट्टर सरकार की तारीफ की थी, इस बारे में कुमारी शैलजा का ये कहना है कि, ''हरियाणा में जो कुछ हो रहा है, उसके बारे में शायद प्रधानमंत्री को पता नहीं है या उन्होंने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं।''

हरियाणा की राजनीति में नया सियासी समीकरण :

बताते चलें कि, अभी पिछले माह ही अशोक तंवर के स्थान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा को बनाया गया है। तो वहीं आज 16 अक्‍टूबर को हरियाणा की राजनीति में नया सियासी समीकरण व गठजोड़ सामने आया, जहां पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष अशोक तंवर ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के दुष्यंत चौटाला का हाथ थाम लिया है।

कब होंगे हरियाणा में चुनाव :

हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव होने वाले है व चुनाव प्रचार भी तेजी से हो रहा है, यहां एक तरफ बीजेपी ये दावा कर रही है कि, 90 सीटों में से कम से कम 75 सीटें जीतेगी और इधर कुमारी शैलजा ये उम्मीद जता रही है कि, सरकार उनकी पार्टी ही बनाएगी, लेकिन इसका फैसला तो 24 अक्टूबर को मतगणना होने के बाद ही पता चलेगा की सरकार किसकी बनेगी व जनता किसे चुनेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com