मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदियाSocial Media

भाजपा केजरीवाल की हत्या की साजिश कर रही, हम EC में शिकायत करेंगे और FIR कराएंगे: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। भाजपा अब अन्य हथकंडे अपनाने में असफल रही है, इसलिए यह साजिश रच रही है तिवारी ने हत्या की धमकी दी है।

दिल्ली, भारत। दिल्ली में निगम चुनाव और गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है, इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला भी जारी है। अब आज शुक्रवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता कर यह बयान दिया।

भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है :

दरअसल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस दौरान प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, ''भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कल जिस तरह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी दी है उससे साफ है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। भाजपा जब अन्य हथकंडे अपनाने में असफल रही है, इसलिए यह साजिश रच रही है तिवारी ने हत्या की धमकी दी है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।''

आज चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत करेंगे :

मनीष सिसोदिया ने आगे यह भी कहा है कि, ''आज हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस में करेंगे। यह बड़ा सवाल है कि मनोज तिवारी को कैसे पता है कि, अरविंद केजरीवाल पर हमला होने जा रहा है। साफ है कि उनकी ओर से योजना बनाई जा रही है। दिल्ली में नगर निगम चुनाव और गुजरात में जिस तरह विधानसभा चुनाव के लिए माहाैल बना हुआ है इससे भाजपा बुरी तरह घबराई हुई है। उसे दोनों जगह आम आदमी पार्टी की जीत साफ दिख रही है।''

एक तरह से मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी है जिससे साफ होता है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साजिश कर रही है। हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और मामले में FIR कराएंगे और मनोज तिवारी की गिरफ़्तारी की मांग करेंगे।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com