हिमाचल में केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती देख घबराई BJP: सिसोदिया
हिमाचल में केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती देख घबराई BJP: सिसोदियाSocial Media

हिमाचल में केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती देख घबराई BJP, CM बदलने का फैसला लिया: सिसोदिया

दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा- भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि, CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है।

दिल्ली, भारत। दिल्‍ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। इस बार चुनाव में आप ने पंजाब राज्‍य की सत्‍ता अपने हाथ में ले ली है। तो वहीं, अब जिन राज्‍यों में चुनाव होने है, उसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल है और इस राज्‍य में बीते दिन दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अ‍रविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो कर चुनाव का शंखनाद कर दिया है। इस बीच आज दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर भाजपा पर कटाक्ष किया है।

जनता अब केजरीवाल जी को मौका देना चाहती है :

दरअसल, दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा- भाजपा चेहरे बदल लेगी लेकिन साढ़े चार साल जो जनता की उम्मीदों को तोड़ा गया है अब जनता भाजपा को याद नहीं करने वाली है। जनता अब केजरीवाल जी को मौका देना चाहती है।

भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई :

आगे उन्‍हाेंने यह भी कहा कि, ''भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि, CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है।''

नाकामी छुपाने अनुराग ठाकुर को नया CM बनाना चाहती है :

हिमाचल में केजरीवाल जी की लोकप्रियता बढ़ती देख BJP घबरा गई है और अपने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बदलने का फ़ैसला लिया है। 4.5 साल भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कुछ नहीं किया। अब उस नाकामी को छुपाने के लिए अनुराग ठाकुर को नया CM बनाना चाहती है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

इसके अलावा उन्‍होंने ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा- केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेन्स की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर BJP हिमाचल में अपने नाकाम CM को हटाकर 4 महीने के लिए अनुराग ठाकुर को CM बनाना चाहती है। लेकिन भाजपा चाहे जो हथकंडे अपना ले अब हिमाचल की जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार राजनीति को एक मौका देने के लिए मन बना चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co