BJP अफसरों को मजबूर कर रही है कि, वो CM केजरीवाल को जनता के लिए काम न करने दें: मनीष सिसोदिया
दिल्ली, भारत। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज गुरूवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।
163 Crore 10 दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया, जो गैर संवैधानिक है।
दरअसल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी किए गए रिकवरी नोटिस को लेकर की, जिसमें उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, ''संविधान को ना मनाने वाली BJP और कितना गिरेगी? Delhi Govt के अफसरों पर असंवैधानिक नियंत्रण कर रही केंद्र सूचना विभाग की IAS Alice Vaz ने BJP के कहने पर CM Kejriwal को राज्य के बाहर छपे Govt Ads के ₹163 Crore 10 दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया, जो गैर संवैधानिक है।''
Delhi के लोगों ने दो बार प्रचंड बहुमत देकर केजरीवाल जी को Mandate दिया कि इन अफसरों से गरीबों मजदूरों के लिए काम लीजिए, School-Hospital बनवाइए लेकिन LG साहब के ज़रिए BJP इन अफसरों के ऊपर असंवैधानिक कब्ज़ा बनाकर CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ़ राजनैतिक इस्तेमाल कर रही है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
पिछले 1 महीने के Delhi के अख़बार BJP-Congress शासित राज्यों के CMs के विज्ञापनों से भरे पड़े हैं क्या BJP उन राज्यों के अफसरों से UP-UK-Himachal के CMs से पैसा वसूलने को कहेगी? BJP अफ़सरों को मज़बूर कर रही है कि वो CM अरविंद केजरीवाल को जनता के लिए काम ना करने दें। Party के सचिव ने सूचना मांगी है कि ये कौन से Ad हैं? हम भी तो देखें क्या गैर कानूनी है हमारे Ad में हमने Ads की Copy मांगी है, चिट्ठी लिखी है I&P Secretary को।
बता दें कि, सूचना एवं प्रचार निदेशालय (DIP) द्वारा दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ (AAP) के संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 164 करोड़ रुपए का वसूली नोटिस जारी किया और इसके लिए उन्हें 10 दिन का समय दिया गया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।