BJP केजरीवाल मॉडल की कॉपी कर रही : सिसोदिया
BJP केजरीवाल मॉडल की कॉपी कर रही : सिसोदियाSocial Media

हिमाचल वालों BJP के झांसे में मत आना, BJP केजरीवाल मॉडल की कॉपी कर रही : सिसोदिया

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसाेदिया ने BJP पर तंज कसते हुए कहा- BJP के मन में AAP से हार का जबरदस्त खौफ है और BJP के CM ने फ्री बिजली, पानी की घोषणा कर दी है।

दिल्‍ली, भारत। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तथा वीरों एवं देवों की भूमि “हिमाचल प्रदेश” में इस साल 2022 के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके मद्देनजर नेताओं का एक-दूसरे की आलाेेचना किए जाने का दौर शुरू हो गया है। इस बीच आज शुक्रवार को दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसाेदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला है।

BJP के मन में AAP से हार का जबरदस्त खौफ है :

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसाेदिया ने हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर द्वारा फ्री बिजली, पानी की घोषणा को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया और कहा- BJP के मन में AAP से हार का जबरदस्त खौफ है! हिमाचल के CM ने घोषणा की है-

  • बिजली फ्री करेंगे

  • गांव में पानी फ्री करेंगे

  • महिलाओं का बस किराया आधा करेंगे

हर जगह FREE का मजाक उड़ाने वाले, Himachal में चुनाव आया तो केजरीवाल मॉडल की कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तो केजरीवाल जी ने हिमाचल में सिर्फ़ एक रोड शो किया था, और BJP के CM ने फ्री बिजली, पानी की घोषणा कर दी।

अरविंद केजरीवाल जी के सिर्फ़ एक रोड शो से हिमाचल की जनता को इतना फायदा हो सकता है, तो जब AAP की सरकार बनेगी तो कितना फायदा होगा!

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

चुनाव के डर से फ्री की घोषणा कर रहे हैं :

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगे भाजपा पर तंज कसते हुए हिमाचल वालों से BJP के झांसे में न आने की बात भी कही है। उन्‍होंने कहा- हिमाचल वालों! BJP के झांसे में मत आना! ये सिर्फ़ चुनाव के डर से फ्री की घोषणा कर रहे हैं। अगर दोबारा BJP आ गई तो ये सारी घोषणा वापस ले लेगी क्योंकि पूरे देश में इन्होंने हर चीज महंगी की हैं, कभी जनता को राहत नहीं दी।

बता दें कि, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हिमाचल दिवस पर चंबा में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि, ''हिमाचल में महिलाओं से बस किराया 50 प्रतिशत लिया जाएगा। प्रदेश में 125 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रो में पानी का बिल माफ होगा। ग्रामीण क्षेत्र में पानी के बिलों से जलशक्ति विभाग को 30 करोड़ की आय होती है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com