अर्थव्यवस्था की बदहाली ने रोके लाखों लोगों के सपने

महाराष्ट्र चुनाव के सिलसिले में मनमोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया व कहा-सरकार की इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही।
Manmohan Singh
Manmohan SinghSocial Media

हाइलाइट्स :

  • मनमोहन सिंह का बीजेपी सरकार पर हमला।

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस।

  • महाराष्ट्र का मैन्युफैक्च‍रिंग ग्रोथ पिछले 4 साल से गिर रहा है।

  • जिसके लिए भाजपा को वोट मिला, उसमें फेल।

  • अर्थव्यवस्था को सरकार की इम्पोर्ट व एक्सपोर्ट पॉलिसी प्रभवित कर रही है।

राज एक्‍सप्रेस। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कई मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार व भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार जिम्मेदार :

मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा- ''इंडस्ट्रियल स्लो डाउन भारत में आ रहा है, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट मिला, उसमें वह फेल हो चुकी है, चीन से आयात बढ़ा है एवं मौजूदा अर्थव्यवस्था के कारण लाखों लोगों के सपने भी रुके।"

हर व्यक्ति बेरोजगार :

इसके अलावा मनमोहन सिंह ने बेरोजगारी पर भी ये बात कहीं कि, शहरी क्षेत्रों में हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगार है। महाराष्ट्र का मैन्युफैक्च‍रिंग ग्रोथ पिछले 4 साल से गिर रहा है, तो वहीं पुणे में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई है, निवेशक दूसरे स्टेट में जा रहे हैं। महाराष्ट्र पहले इन्वेस्टमेंट में नंबर-1 पर था।

''महाराष्ट्र को गंभीर आर्थिक मंदी के कुछ बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ा है। लगातार 4 वर्षों से महाराष्ट्र की विनिर्माण विकास दर घट रही है, पिछले 5 वर्षों में महाराष्ट्र सबसे अधिक फैक्ट्रियों के बंद होने का गवाह रहा है।''
मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री

निर्मला सीतारमन के बयान पर बोले मनमोहन सिंह-

''मैंने वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन का एक बयान देखा है, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, लेकिन मैं केवल यह बता सकता हूं कि, अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए बीमारियों और उनके कारणों का सही निदान करने की आवश्यकता होगी।''

केंद्र सरकार की इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट पॉलिसी अर्थव्यवस्था को प्रभवित कर रही है।

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह ने किया इस तरह की समस्याओं का जिक्र-

  • चीन के माल की वजह से महाराष्ट्र में प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग पर विपरीत असर पड़ रहा।

  • इंडस्ट्रियल सेक्टर में गिरावट आ रही व कारोबारी सेंटिमेंट डाउन है।

  • राज्य में अवसरों की भारी कमी है, युवा कम सैलरी की नौकरी करने पर मजबूर हो रहे हैं।

  • महाराष्ट्र निवेश के लिहाज से कभी नंबर-1 राज्य था, जो अब आत्महत्या में नंबर-1 पर है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com