केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह Social Media

कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे: मंत्री गिरिराज सिंह

RSS को लेकर किए गए पोस्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे।

राज एक्सप्रेस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर किए गए पोस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) हर तरफ से कांग्रेस (Congress) पर हमलवार है। अब इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही यह बात:

आरएसएस की ड्रेस में आग लगी तस्वीर पोस्ट करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, "कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे। RSS का एक-एक स्वयंसेवक भारत माता के वैभव के लिए जीता है। RSS भारत के संस्कार और संस्कृति का ध्वज वाहक है। वे जितना जलेंगे संघ उतना ही सांस्कृतिक फैलाव करेगा।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, "नीतीश बाबू कह रहे हैं कि मुझे नरेंद्र मोदी को हराना है। नीतीश कुमार एक अच्छे मुख्यमंत्री तो बन नहीं पाए। जो व्यक्ति 17 साल किसी राज्य का मुख्यमंत्री रहे पर अपने बल पर सरकार ना बना पाए और वो प्रधानमंत्री मटेरियल बनने चले।"

ज्ञानवापी मामले पर बोले गिरिराज सिंह:

ज्ञानवापी मामले में आए फैसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, "हम फैसले का सम्मान करते हैं, हम ज्ञानवापी का भी सम्मान करते हैं। अगली सुनवाई में भी हमें कानून पर भरोसा है। हम कानून का सम्मान करते हैं और कानून के साथ हैं।"

छत्तीगढ़ CM भूपेश बघेल ने कही यह बात:

वहीं, छत्तीगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा कि, "इस पर यहां लंबी दरार पड़ गई है। RSS से बिना पूछे यहां सारी नियुक्तियां हो गई। इसीलिए उन्हें (जे.पी. नड्डा) को यहां तलब किया गया था। जिसके कारण नड्डा जी का संतुलन बिगड़ गया था, इसीलिए उन्होंने कहा कि, 2 दिन में 71 आदिवासियों की मृत्यु हो गई, ये कहां से आंकड़ा आ गया।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
कांग्रेस द्वारा RSS की जलती हुई ड्रेस शेयर करने पर मचा बवाल, भड़की BJP ने दिया जवाब

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com