कोरोना का इलाज हो सकता है, कांग्रेस का नहीं- प्रियंका को नकवी का करारा जवाब

प्रियंका गांधी ने आज केंद्र सरकार पर कोरोना की स्थिति से ठीक तरह से नहीं निपटने का आरोप लगाया, जिसपर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने पलटवार करते हुए ये जवाब दिया है...
कोरोना का इलाज हो सकता है, कांग्रेस का नहीं- प्रियंका को नकवी का करारा जवाब
कोरोना का इलाज हो सकता है, कांग्रेस का नहीं- प्रियंका को नकवी का करारा जवाबPriyanka Sahu -RE

दिल्‍ली, भारत। देश में एक तरफ घातक महामारी कोरोना की आफत से हाहाकार मचा हुआ, तो वहीं, दूसरी ओर विपक्षी पार्टियाें को केंद्र की मोदी सरकार की ओर से महामारी से निपटने के लिए बनाई जा रही रणनीति और तैयारियों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। अब आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक न्‍यूज चैनल पर देश की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिस पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने जवाब दिया है।

इतना गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कभी नहीं देखा :

देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसपर कांग्रेस पार्टी NDA सरकार पर हमला बोला है। अब प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर कोरोना की स्थिति से ठीक तरह से नहीं निपटने का आरोप लगाया, जिसपर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा- इस पार्टी का इतना गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कभी नहीं देखा। इनकी पार्टी में बहुत नेता रहे हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। हम भी विपक्ष में रहे हैं, लेकिन कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया। ये भ्रम के स्कोर में लगे हुए हैं।

कोरोना का इलाज हो सकता है, कांग्रेस नहीं :

प्रियंका गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा है कि, ''कोरोना का इलाज हो सकता है, कांग्रेस का इलाज नहीं है। उनका रचनात्मक सुझाव आया था कि, हाहाकार मचा हुआ है, लोगों की चिंता नहीं है, एक साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया। क्या ये सारी चीजें आकाश से टपक कर आई हैं?।''

बता दें कि, प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, ''देश में दवाएं नहीं हैं वैक्सीन की कमी है। दूसरे देशों को वैक्सीन दी गई, लेकिन भारत में अब उसकी कमी देखी जा रही है। नेता रैली कर रहे हैं लोग परेशान हैं।''

बताते चलें कि, आज बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के करीब तीन लाख के करीज नए मामलों की पुष्टि हुई है और मौत का आंकड़ा दो हजार के पार पहुंच चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com