अटल जी का रिकॉर्ड तोड़ मोदी बने सबसे लंबे समय तक के गैर-कांग्रेसी PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को सत्ता में सबसे लंबे समय तक रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं। बता दें, इससे पहले यह खिताब अटल बिहारी वाजपेई के नाम था। जिसे PM मोदी ने तोड़ दिया है।
Narendra Modi becomes longest non-Congress prim minister
Narendra Modi becomes longest non-Congress prim ministerSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत सहित पूरी दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी लोकप्रियता है। भारत के साथ ही पूरी दुनिया में मोदी को लोग जानते हैं। वह कई सोशल मीडिया साइट्स में भी लोकप्रियता के मामले में रिकॉर्ड हासिल कर चुके हैं। वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, मोदी सत्ता में सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं। बता दें इससे पहले तक यह खिताब अटल बिहारी वाजपेई के नाम था। जिसे PM मोदी ने तोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्य काल की अवधि :

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अब तक के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं। वह लगातार कई सालों से भारत में प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे हैं। बताते चलें, इससे पहले तक भारत में इतने लंबे समय तक गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले नेता 'अटल बिहारी वाजपेयी' थे। उन्होंने भारत में लगातार 2268 दिनों तक प्रधानमंत्री का पद संभाला था। इस आंकड़े को प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पार कर दिया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 में BJP पार्टी की तरफ से सत्ता में आए थे।

साल 2014 में आये थे सत्ता में :

बताते चलें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद सत्ता में आये थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए 26 मई 2014 को शपथ ली थी। इसके बाद अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्होंने एक बार फिर साल 2019 में लोकसभा चुनाव में BJP पार्टी की तरफ से भाग लिया और दोबारा जीत हासिल की और दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बन गए। गुरुवार को उन्होंने सबसे लंबे समय तक गैर कोंग्रेसी प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

चौथे सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री :

बताते चलें, भारत में अब तक कई नेता काफी लम्बे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे हैं। इनमें से पहले 3 नेताओ का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह है और नरेंद्र मोदी अब देश में लम्बे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले चौथे नेता बन गए है। इनमे से पंडित जवाहर लाल नेहरू और मनमोहन सिंह कोंग्रेसी नेता है। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारत में 3 बार प्रधानमंत्री का पद संभाला है।

1996 में सत्ता में आये थे वाजपेयी :

अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार वह 1996 में PM बने लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाए। दूसरी बार वह 1998 में और तीसरी बार 1999 में प्रधानमंत्री बने थे। वह साल 2004 तक सत्ता में रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com