लोकतंत्र पर्व: राष्ट्र निर्माण में आज का दिन आखिर क्यों महत्वपूर्ण

भारत में प्रतिवर्ष लोकतंत्र का त्योहार 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाया जाता है, आइये जानते हैं राष्ट्र निर्माण में हर एक वोट अहम् क्‍यों व क्या है आज के दिन का महत्व? PM सहित कई नेताओं ने दी बधाई...
National Voters Day 2020
National Voters Day 2020Neha Srivastava -RE

हाइलाइट्स :

  • 25 जनवरी को मनाया जाता है लोकतंत्र का पर्व

  • 10वां 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' आज

  • राष्ट्र निर्माण में भारत के हर नागरिक का वोट अहम्

  • आज के दिन हुआ था ‘भारत निर्वाचन आयोग’ का गठन

  • मतदाता दिवस 2020 की थीम-निर्वाचन जागरूकता, सशक्त लोकतंत्र

राज एक्‍सप्रेस। देशभर में आज का दिन भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है, क्‍योंकि आज लोकतंत्र का त्यौराह यानी 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' है, जिसे हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 2020 में इस बार देश 10 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day 2020) मना रहा है। आइये जानते हैं आखिर क्यों महत्वपूर्ण है आज का दिन?

क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस?

दरअसल, भारत में हर वर्ष लोकतंत्र का त्योहार 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' युवा वोटर्स को अपने मताधिकार के प्रति जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस पर हर भारतीय नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में हिस्सा लेने की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के हर एक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव के लिए जरूरी होता है, इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है।

क्‍या है मतदाता दिवस मनाने का कारण ?

देश में भारतीय संविधान के लागू होने से एक दिन पहले यानी की 25 जनवरी, 1950 को ‘भारत निर्वाचन आयोग’ की स्थापना हुई थी, इसी कारण इस तारीख को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया और इसकी शुरूआत ‘भारत सरकार’ द्वारा वर्ष 2011 से हुई है, सरल शब्‍दों में कहें तो पहली बार 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' वर्ष 2011 में मनाया गया था और राष्ट्रपत‌ि प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' का शुभारंभ किया था।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 की थीम :

अगर थीम की बात करें तो हर वर्ष 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' की हर एक अलग थीम होती है और इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 की थीम यह है - "निर्वाचन जागरूकता, सशक्त लोकतंत्र"

वहीं, इससे पहले वर्ष 2019 में 'No Voter to be Left Behind' यानी कोई भी मतदाता पीछे नहीं छूटना चाहिए।' यह थीम रखी गई थी।

क्‍यों अहम् होता हैै हर एक वोट?

भारत के प्रत्येक नागरिक द्वारा दिए जाने वाले वोट से ही किसी एक पार्टी की सरकार देश की सत्‍ता संभालती है। आम आदमी के एक वोट से सरकार पल भर में बदल भी जाती है। हम सबके वोट से ही एक अच्‍छी पार्टी की सरकार या प्रतिनिधि को चुना जाता है और अगर हम सभी किसी गलत पार्टी या प्रतिनिधि को वोट दें, तो इससे देश की परिस्थितियां अच्‍छी नहीं रहती हैं। इसलिए सभी वोटर्स को अपना वोट ऐसी पार्टी या साफ-सुथरी छवि वाले प्रतिनिधि को देना चाहिए, जो देश का विकास करे, सांप्रदायिकता-जातिवाद से ऊपर उठकर देश के विकास के बारे में सोचे और तरक्की के पथ पर ले जा सके।

National Voters Day 2020
National Voters Day 2020Tweets

इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' पर देशवासियों को बधाई देते हुए यह अपील की...

PM मोदी ने किया ट्वीट :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- "राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बधाई। हम अपनी चुनावी प्रक्रिया को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए ECI का आभार व्यक्त करते हैं। यह दिन हमें मतदाता जागरूकता और मतदान की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है।"

रेल्‍वे मंत्री पीयूष गोयल ने किया ट्वीट :

प्रकाश जावड़ेकर ने किया ट्वीट :

मतदाता दिवस के इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लिखा- ''मतदाता सशक्त एवं प्रभावशाली है। 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' पर, सभी योग्य मतदाताओं से आग्रह हैं कि वे मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।''

वसुंधरा राजे ने भी किया ट्वीट-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com