पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें: नवजोत सिद्धू
पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें: नवजोत सिद्धूSocial Media

पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें: नवजोत सिद्धू

पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट साझा कर जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी को बधाई दी है।

पंजाब, भारत। पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है, जिसमें से इन चार राज्‍यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कमल खिल रहा है, जबकि एक राज्‍य पंजाब में आम आदमी पार्टी विजय होती दिख रही है। कांग्रेस को किसी भी राज्‍य में जीतने का मौका नहीं मिल रहा है, ऐसे में पंजाब चुनाव के नतीजे को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट सामने आया है।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट में लिखा-

पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर हाल ही में पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट साझा किया है, जिसमें उन्‍होंने अपनी हार को कबूल करते हुए आम आदमी पार्टी को बधाई दी है। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में लिखा, "जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है...पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें...आम आदमी पार्टी को बधाई!!!"

पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे :

पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे में आम आदमी पार्टी की सरकार बाजी मारती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, पंजाब में आम आदमी पार्टी- 91 और कांग्रेस- 17 शिरोमणि अकाली दल- 6 और भाजपा को 2 सीटे ही मिली हैं।

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ विधानसभा में 22,843 वोटों से और चमकौर साहिब विधानसभा में 2671 वोटों से पीछे चल रहे हैं। तो वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 13 हजार वोटों से मात दी है।

बता दें कि, पंजाब राज्‍य में अभी तक कांग्रेस पार्टी की सरकार का राज था, लेकिन इस बार पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका देकर आप को विजय किया है। अब पंजाब में आप का राज होगा। तो वहीं, कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लग रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com