किसान विरोधी कानूनों के विरोध में संसद से जंतर-मंतर पहुंचा विपक्षी नेताओं का दल

किसानों के समर्थन में विपक्षी नेताओं का एक दल जंतर-मंतर पर पहुंचा। तो वहीं, राहुल गांधी ने कहा- केंद्र सरकार को तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करना ही होगा। इस पर चर्चा से काम नहीं चलने वाला है।
किसान विरोधी कानूनों के विरोध में संसद से जंतर-मंतर पहुंचा विपक्षी नेताओं का दल
किसान विरोधी कानूनों के विरोध में संसद से जंतर-मंतर पहुंचा विपक्षी नेताओं का दलTwitter

दिल्‍ली, भारत। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आखिर कब तक विरोध होगा। देश के अन्‍नदाताओं के साथ अब कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने भी तीन किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। इस इस बीच आज कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्षी नेताओं का एक दल जंतर-मंतर पर पहुंचा।

जंतर-मंतर पर किसानों की किसान संसद :

दरअसल, जंतर-मंतर पर इन दिनों किसानों ने किसान संसद लगा रखी है। इसी बीच तीन किसान विरोधी कानूनों के विरोध में आज कांग्रेस सांसद व विपक्ष के वरिष्ठ नेता जंतर-मंतर की किसान संसद में अन्नदाताओं के साथ मुलाकात करने एवं किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेता अन्नदाताओं के समर्थन में स्वर बुलंद करने के लिए जंतर-मंतर की तरफ प्रस्थान हुए।

संसद से जंतर-मंतर पहुंचा विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल :

बताया जा रहा है कि, जो विपक्षी दल जंतर मंतर पहुंचा है, उस ग्रुप में लगभग सभी विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हैं। लगभग 12.30 बजे के करीब बस के जरिए संसद से विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल संसद से जंतर-मंतर के लिए निकला। विपक्षी दलों का कहना है- भारत अपने अन्नदाता के साथ खड़ा है। हम देश के अन्नदाता के साथ हैं, अन्नदाता के अधिकारों की लड़ाई एकजुटता के साथ लड़ेंगे। देश के अन्नदाता के अधिकारों के लिए विपक्ष एकजुटता के साथ अहंकारी सरकार से लड़ाई लड़ेगा। किसान तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।

सरकार को तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करना ही होगा :

इस दौरान जंतर-मंतर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- पूरा विपक्ष किसानों के समर्थन में संसद से जंतर-मंतर आए हैं। यहां पर विपक्ष हिन्दुस्तान के सभी किसानों को अपना पूरा का पूरा समर्थन देने पहुंचे हैं। केंद्र सरकार को इन तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करना ही होगा। इस पर चर्चा से काम नहीं चलने वाला है। संसद में क्या हो रहा है, ये आप जानते हैंं? संसद में हम पेगासस पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन इस पर बहस नहीं हो रही है। नरेंद्र मोदी ने देश में सभी के फोन में पेगासस भर दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com