पीयूष गोयल
पीयूष गोयलRaj Express

मणिपुर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, विपक्ष चर्चा से भाग रहा, सच को सामने नहीं आने दे रहा है: पीयूष गोयल

राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा- हम चाहते हैं कि आज दोपहर 2 बजे संसद में मणिपुर पर चर्चा हो। वे (विपक्ष) सदस्यों को दी गई स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।

हाइलाइट्स :

  • राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल का बयान

  • आज दोपहर 2 बजे संसद में मणिपुर पर चर्चा हो

  • पहले ही सदन के 9 महत्वपूर्ण दिन खराब कर चुके हैं

दिल्‍ली, भारत। संसद के मानसून सत्र का आज साेमवार को 8वां दिन है। इस दौरान दोनों सदनों में विपक्ष का मणिपुर मुद्दे पर हंगामा जारी है। तो वहीं, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के चलते 2 बजे तक स्थगित हो गई है एवं विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा भी दोपहर 12 बजे तक तक स्थगित कर दी गई है।

विपक्ष चर्चा से भाग रहा है :

तो वहीं, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा- हम चाहते हैं कि आज दोपहर 2 बजे संसद में मणिपुर पर चर्चा हो। वे (विपक्ष) सदस्यों को दी गई स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन वे (विपक्ष) पहले ही सदन के 9 महत्वपूर्ण दिन खराब कर चुके हैं। विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, वो सच को सामने नहीं आने दे रहा है।

राज्यसभा के सभापति ने मणिपुर की चर्चा के लिए अनुमति दे दी थी। हम विपक्ष से पिछले 10 दिनों से चर्चा करने का अनुरोध कर रहे हैं। जिस प्रकार विपक्षी दलों का व्यवहार रहा उससे हम चिंतित हैं। आज भी सदन के अंदर विपक्षी दलों से (चर्चा के लिए) अनुरोध किया है। विपक्ष की सोच में कुछ घोट है। हमने चर्चा आज 2 बजे करने के लिए कहा है। अधिकांश सदस्य आज चर्चा चाहते हैं

पीयूष गोयल

चुनावी वर्ष में सिर्फ राजनीति करने का काम कर रहे हैं :

सदन के अंदर आएं और चर्चा में भाग लें। सरकार पहले दिन से चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष की ऐसी क्या मजबूरी है कि वे चर्चा से भाग रहे हैं...साफ दिखता है कि वे चुनावी वर्ष में सिर्फ राजनीति करने का काम कर रहे हैं। अगर आपको 2018 की याद हो तो तब भी विपक्ष यह जानते हुए भी कि भाजपा-NDA के पास पूर्ण बहुमत है उसके बाद भी अविश्वास प्रस्ताव लाया था। स्पीकर जब चाहे तब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करे, सरकार चर्चा के लिए तैयार है और देश को भी विपक्ष का असली चेहरा नज़र आए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि, हमने जब उनकी मणिपुर पर चर्चा की मांग को स्वीकार किया तो उन्होंने प्रधानमंत्री के सदन में आकर जवाब देने की मांग रखी। विपक्ष की जिम्मेदारी है कि मसला शांतिपूर्ण समाधान की तरफ बढ़े। वे ऐसे मसले पर भी राजनीति कर रहे हैं। आज जो बिल लगे हैं वह आएंगे। जब दिल्ली अध्यादेश बिल लगेगा तब बताएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com