मिर्जापुर और यूपी का विकास देश के विकास को गति देता है: PM मोदी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, घोर परिवारवादियों को, माफियावादियों को फिर हराना है और जोरदार तरीके से हराना है।
मिर्जापुर और यूपी का विकास देश के विकास को गति देता है: PM मोदी
मिर्जापुर और यूपी का विकास देश के विकास को गति देता है: PM मोदीSocial Media

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को मिर्जापुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

अब मिर्जापुर, भदोही और इस पूरे क्षेत्र की बारी है :

मिर्जापुर में पीएम मोदी ने अपनी इस विशाल जनसभा में अपने संबोधन में कहा- छह चरणों में उत्तर प्रदेश ने भाजपा और NDA के सुशासन के लिए भारी मतदान किया है। अब मिर्जापुर, भदोही और इस पूरे क्षेत्र की बारी है। घोर परिवारवादियों को, माफियावादियों को फिर हराना है और जोरदार तरीके से हराना है। इस समय पूरा विश्व इस शताब्दी के बहुत नाजुक दौर में हैं। महामारी, अशांति, अनिश्चितता इससे आज दुनिया के अनेक देश प्रभावित हो रहे हैं। संकट चाहे जितना भी गहरा हो, भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े रहे हैं, उससे भी ज्यादा दृढ़ रहे हैं।

कोरोना में हमारे लाखों भारतीय पूरी दुनिया में फंसे हुए थे। भारत ने ऑपरेशन वंदे भारत चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस आने में मदद की। अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने ऑपरेशन देवी शक्ति चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आगे उन्होंने कहा- अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है। युद्ध में फंसे अपने एक-एक नागरिक को, हमारे विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है। 'ऑपरेशन गंगा' चलाकर हम हजारों बच्चों को यूक्रेन से सुरक्षित ला चुके हैं। जो अभी भी वहां हैं उन्हें लाने के लिए लगातार भारत के हवाई जहाज वहां से लगातार उड़ान भर रहे हैं। जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है, मुझे विश्वास है कि वो अभियान सफल होकर ही रहेगा।

  • उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो राष्ट्रभक्ति की भावना से हमेशा भरा हुआ हो। उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो ईमानदार हो। उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो विकास के लिए दिन-रात मेहनत करना जानता हो।

  • मिर्जापुर और यूपी का विकास देश के विकास को गति देता है। भारत का सामर्थ्य और बढ़ाने के लिए मिर्जापुर और भदोही के लोगों का एक एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ना बहुत जरूरी है।

  • ये जो घोर परिवारवादी हैं, इनका इतिहास एक-एक पन्ना काली स्याही से रंगा हुआ है। इनका इतिहास हजारों-करोड़ के घोटालों का है, यूपी को लूटने का है। इनका इतिहास आतंकियों को छोड़ने का है, दंगाइयों को मदद करने का है।

  • इस सदी में भारत की ताकत कैसे बढ़ रही है ये हमने इस कोरोना काल में भी देखा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश संकट के समय में पस्त पड़ गए थे, लेकिन भारत पिछले दो साल से अपने 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दे रहा है।

  • इन परिवारवादियों की डिक्शनरी में मेहनत शब्द तो है ही नहीं। गरीब के लिए मदद पहुंचाना, गरीब की चिंता करने के लिए इनको फुर्सत ही नहीं है। ये लोग यूपी और देश को ताकतवर नहीं बना सकते।

  • आपके लिए ये समय देश के साथ एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का समय है। इस बार आपका वोट समर्थ भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश के सपनें को साकार करने के लिए है।

  • दुनिया के बड़े बड़े देश कोरोना काल में अपने नागरिकों को सीधे पैसा नहीं भेज पाए, लेकिन भारत ने इस कोरोना काल में महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 30 हजार करोड़ रुपये भेजे।

  • पहले ऐसे-ऐसे प्रधानमंत्री हो गए जो खुलेआम स्वीकार करते थे, कि मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं, गांव में जाते-जाते 15 पैसे हो जाता है। ये मोदी और योगी हैं, रुपया दिल्ली से निकलता है, 100 के 100 पैसे आखिरी जगह तक पहुंचते हैं।

  • जिन घोर परिवारवादियों ने अपने कार्यकाल में मेरी बहन बेटियों को सताया है। अब आपके पास उनकों सजा देने का मौका है। आप इस चुनाव में उन्हें ऐसी सजा दीजिए कि फिर कभी उत्तर प्रदेश में बहन, बेटियों की जिंदगी पर कोई संकट न आए।

  • घोर परिवारवादियों ने मिर्जापुर के गरीबों के लिए सिर्फ 800 घर बनाएं। भाजपा सरकार में आज मिर्जापुर में 40 हजार से अधिक आवास गरीबों के लिए स्वीकृत किए हैं। पांच साल में योगी जी ने मिर्जापुर में 28 हजार आवास बनाकर तैयार भी कर दिए हैं।

  • भदोही हो, मिर्जापुर हो ये पूरा क्षेत्र अद्भुत कलाकारों, बुनकरों और शिल्पकारों के लिए जाना पहचाना गया है, लेकिन इतने वर्षों तक घोर परिवारवादियों ने इनके विकास के बारे में कभी सोचा तक नहीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com