भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर PM मोदी
भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर PM मोदी Social Media

भाजपा स्थापना दिवस पर PM मोदी की हुंकार- हनुमान जी दुष्टों का नाश करते है और BJP भ्रष्टाचारियों का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अपने संबोधन में यह खास बातें कहीं है...

दिल्‍ली, भारत। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर यह खास मंत्र दिया है।

हमारी पार्टी हनुमान जी के मूल्यों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेते है :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने संबोधन के दौरान कहा- हनुमान जयंती के शुभ दिन पर मैं सभी के लिए उनके आशीर्वाद की प्रार्थना करता हूं। आज भारत बजरंग बली जैसी महाशक्तियों को साकार कर रहा है, भारत सागर जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए और अधिक मजबूत होकर उभरा है। हमारी पार्टी, हमारे कार्यकर्ता लगातार हनुमान जी के मूल्यों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हैं।

PM ने सभी महानुभावों को शीश झुका कर किया प्रणाम :

आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है... पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है, छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी हनुमान जी से प्रेरणा लेती है :

PM मोदी ने आगे यह भी कहा कि, ''हनुमान जी कुछ भी कर सकते हैं, सबके लिए करते हैं, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते, भारतीय जनता पार्टी इसी से प्रेरणा लेती है। आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन और उनके जीवन के प्रमुख प्रसंग आज भी हमें पुरषार्थ के लिए प्रेरित करते हैं... भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणा देते हैं।''

  • हनुमान जी के पास असीम शक्ति है, लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं। जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी... लेकिन आज भारत बजरंगबली जी की तरह अपने भीतर सूक्त शक्तियों का आभास कर चुका है। आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।

  • जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है। मां भारती को इन बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए कठोर होना पड़े तो कठोर हों।

  • 'कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाही' यानी ऐसा कोई भी काम नहीं है जो पवन पुत्र हनुमान कर नहीं सकते। जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तो पूरा पर्वत ही उठा लाए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।

  • आज की मॉडर्न परिभाषा में जिस बात का बार बार जिक्र किया जाता है वो है- Can Do Attitude अगर हनुमान जी का पूरा जीवन देखें तो डगर डगर पर Can Do Attitude की संकल्पशक्ति ने उनके लिए सफलता लाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है।

  • 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' भारतीय जनता पार्टी का मंत्र और लक्ष्य रहा है। जब जनसंघ का जन्म हुआ तो हमारे पास न तो ज्यादा राजनीतिक अनुभव था और न ही पर्याप्त संसाधन।

  • हमारे पास सिर्फ 'मातृ भूमि की भक्ति' और 'लोक तंत्र की शक्ति' यानी 'मातृभूमि की भक्ति' और 'लोकतंत्र की शक्ति' थी। हम शुरू से ही उस देश के लोगों की बुद्धि और मूल्यों में गहरी आस्था रखते हैं, जो खुद 'लोकतंत्र की जननी' है। यह विश्वास दिन-ब-दिन अधिक से अधिक मजबूत होता जा रहा है।

  • भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया है, लोकतंत्र के 'अमृत' से पोषित और पोषित हुई है, और संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए गहन रूप से समर्पित है। हमने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपना आदर्श बनाया है। भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया। लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com