कर्नाटक के मूडबिद्री में PM मोदी
कर्नाटक के मूडबिद्री में PM मोदी Social Media

कर्नाटक के मूडबिद्री में PM मोदी की हुंकार- बीजेपी के विकास कार्यो को नाकाम करने के नाम पर वोट मांग रही है

कर्नाटक के मूडबिद्री में जनसभा को संबोधित कर PM मोदी ने कहा, बीजेपी का संकल्प कर्नाटक को देश में नंबर 1 बनाना है, कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बनाना है।

कर्नाटक, भारत। कर्नाटक में आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूडबिद्री में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है।

बीजेपी का संकल्प कर्नाटक को देश में नंबर 1 बनाना है :

मूडबिद्री में चुनावी जनसभा को संबोधित कर PM मोदी ने कहा- भारत माता की - जय बजरंग बली की - जय मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज जिस 'सबका साथ और सबका विकास' का मंत्र लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं उसमें सभी संतों की ही प्रेरणा है। बीजेपी का संकल्प कर्नाटक को देश में नंबर 1 बनाना है, कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है, कर्नाटक को मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बनाना है। दूसरी तरफ कांग्रेस रिटायरमेंट के नाम पर.. बीजेपी के विकास कार्यों को नाकाम करने के नाम पर वोट मांग रही है।

जनता-जर्नादन का आदेश मेरे सर आंखों पर। आखिरकार इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं। 10 मई को मतदान का दिन है। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को नंबर-1 बनाना। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को मैन्युफेक्चरिंग में सुपर पावर बनाना। ये हमारा रोड मैप है जबकि कांग्रेस आपका वोट इसलिए चाहती है क्योंकि वो बीजेपी की योजनाओं को, यहां के लोगों के विकास के लिए हुए कामों को पलटना चाहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • हमारा प्रयास है कि, कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर-1 बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर-1 बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-1 बने। कांग्रेस क्या चाहती है? कांग्रेस कर्नाटक को... दिल्ली में जो उनका 'शाही परिवार' बैठा है, उस परिवार का नंबर-1 ATM बनाना चाहती है।

  • बीजेपी कर्नाटक को विकास के हर क्षेत्र में नंबर-1 राज्य बनाना चाहती है, वहीं कांग्रेस दिल्ली में अपने 'शाही परिवार' की सेवा के लिए कर्नाटक को नंबर-1 एटीएम बनाना चाहती है।

  • जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है... विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है... तुष्टिकरण को बढ़ती है।

  • समाज में अमन है तो कांग्रेस चैन से नहीं बैठ सकती.. अगर देश में प्रगति और विकास हो रहा है, तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती..कांग्रेस की पूरी राजनीति 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर आधारित है।

  • देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है।

  • पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देख कर उसे सम्मान दे रही है लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है।

  • आज पूरी दुनिया भारत के विकास और लोकतंत्र की तारीफ कर रही है, लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस हमारे देश को दुनिया भर में बदनाम कर रही है। पूरी दुनिया का विश्वास और प्रशंसा मोदी के कारण नहीं, आपके वोट के कारण है, जिसने दिल्ली में एक मजबूत और स्थिर सरकार की शुरुआत की है।

  • कर्नाटक देश की स्टार्टअप क्रांति को मजबूत कर रहा है, और कर्नाटक के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अब धन और मूल्य निर्माता बन रहे हैं।

  • हम ब्रिटेन को भी पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं, जिसने दो शताब्दियों तक हम पर शासन किया है! आपके समर्थन के बिना यह गौरवपूर्ण उपलब्धि संभव नहीं होती और तीसरे स्थान पर पहुँचने के लिए, मुझे आपकी और सहायता की आवश्यकता है। भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के लिए आपको भाजपा को वोट देने की जरूरत है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co