हरियाणा के करनाल में किसानों पर पुलिस ने चलाईं लाठियां

हरियाणा में करनाल के घरौंडा में आज प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं, इस दौरान कई प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं।
हरियाणा के करनाल में किसानों पर पुलिस ने चलाईं लाठियां
हरियाणा के करनाल में किसानों पर पुलिस ने चलाईं लाठियां Social Media

हरियाणा, भारत। किसानों का आंदोलन हरियाणा में एक बार फिर तेज होता हुआ नजर आया। यह खबर भी सामने आ रही है कि, आज शनिवार को हरियाणा के करनाल के घरौंडा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं।

किसानों को हाईवे से हटाने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज :

बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, इसी के विरोध में किसान करनाल के घरौंडा में एक टोल पर इकट्ठा हो गए। किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे, सूचना मिलनते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से हाईवे खाली करने के लिए कहा।

हरियाणा में करनाल के घरौंडा में टोल पर किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने किसानों को हाईवे से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई किसानों को चोट लगी। तो वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के डॉक्टर दर्शन पाल ने कहा, ''जिन किसानों को चोट लगी है, अगर वह ज्यादा हुईं तो आंदोलन और तेज होगा।''

राहुल गांधी ने साधा निशाना :

हरियाणा के करनाल के घरौंडा में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर निशाला साधते हुए कहा- फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का!

लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने रास्ते किए जाम :

हरियाणा के करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास पंचकूला-शिमला हाईवे को जाम कर दिया। तो वहीं, राकेश टिकैत ने भी ट्वीट कर कहा था- आज हरियाणा के करनाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के साथियों से निवेदन है, शाम 5:00 बजे तक सभी रास्ते जाम रहेंगे। सरकार का टारगेट 5 सितंबर मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत है। यह चाहते हैं हरियाणा के लोग महापंचायत में ना जा पाए, इन विषयों पर आप सभी ध्यान दें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co