Diwali 2020: प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति समेत नामी हस्तियों के शुभकामना संदेश

Diwali 2020: देश केे प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं ने आज दिवाली के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं एवं PM मोदी ने सैनिकों के सम्मान के लिए देशवासियों से ये अपील की...
Diwali 2020: प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति समेत नामी हस्तियों का शुभकामना संदेश
Diwali 2020: प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति समेत नामी हस्तियों का शुभकामना संदेशPriyanka Sahu -RE

Diwali 2020: महामारी कोरोना वायरस जैसे संकटकाल केे बीच आज 14 नवंबर को हर तरफ दिवाली के त्योहार की धूम है, सभी एक-दूसरे ओर दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच रोशनी के इस पर्व पर देश केे प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं ने भी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

PM मोदी की देशवासियों से अपील :

पीएम मोदी ट्वीट कर कहा, ‘‘सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। सभी को दिवाली की बधाई! यह त्योहार को और अधिक उज्ज्वल और प्रसन्नता दें। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।’’ इसके साथ ही PM मोदी ने सैनिकों के सम्मान के लिए देशवासियों से ये अपील भी की है कि, 'एक दीया सीमा पर तैनात जवानों के लिए जलाएं।'

दिवाली पर राष्ट्रपति का शुभकामना संदेश :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा ट्वीट में लिखा- दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।

राष्ट्रपति ने आगे दूसरा ट्वीट करते हुए कहा- यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। आइए संकल्‍प करें कि जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक अनेक दीपकों को प्रज्‍ज्‍वलित कर सकता है, उसी प्रकार से हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें।

दीपावली पर अमित शाह का संदेश :

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा- दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कहा- दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो।#HappyDiwali

प्रकाशोत्सव के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह महापर्व आप सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा, आरोग्य, सुख, शांति एवं समृद्धि से आलोकित करें। उत्साह बढ़े, उमंग का प्रवाह बढ़े लेकिन याद रहे, न मास्क हटे, न दो गज की दूरी घटे।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी दिवाली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि, ''यह पर्व हमें याद दिलाता है कि हमें दानवी शक्तियों का दमन करते रहना है और हमारे समाज में भलाई तथा सौहार्द लाना है। दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है और भगवान राम के जीवन के आदर्श विचारों में हमारे विश्वास को और सुदृढ़ करती है।''

दिल्‍ली के CM का शुभकामना संदेश :

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केेेेेेेेजरीवाल ने भी सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा- आप सभी पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहे। आज शाम 7 बजकर 39 मिनट पर दिल्ली के 2 करोड़ लोग मिलकर दिवाली पूजन और मंत्रोचारण करेंगे जिसका टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। आइए हम सभी मिलकर दिल्ली की दिवाली का हिस्सा बनें।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर कहा- दीपावली पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, इस पावन अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि की कामना है। दीपों के इस पर्व पर हम मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के महान आदर्शों को अपनाकर दीन-दुखियों और अभावग्रस्त लोगों के दुख-दर्द को दूर कर उनके जीवन में उजाला करने का संकल्प लें। #शुभदीपावली

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा- प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com