महाराष्ट्र में फिर गरमाई सियासत
महाराष्ट्र में फिर गरमाई सियासतSocial Media

महाराष्ट्र में फिर गरमाई सियासत, राज्यपाल ने बीजेपी को न्योता भेजा

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 14वीं विधानसभा में सरकार बनाने का न्योता भेजा है।

राज एक्सप्रेस। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश में लगातार सियासत गरमाती जा रही है। भाजपा को 11 नवंबर यानी सोमवार रात आठ बजे बहुमत साबित करने का समय दिया गया है। वहीं संजय राउत ने कहा है कि, शिवसेना सरकार बनाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों की कुछ मुद्दों पर अलग राय हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि, भाजपा अभी तक इंतजार क्यों कर रही है, जबकि कम सीटों में उन्होंने अन्य राज्य में सरकार बनाई है। आज दोपहर एक होटल में शिवसेना विधायकों की बैठक होने वाली है। जिसमें आदित्य ठाकरे विधायकों से चर्चा करेंगे। बैठक में उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे।

शिवसेना ने भाजपा की तुलना हिटलर से की

सामना के लेख में शिवसेना ने भाजपा की तुलना हिटलर से की। उन्होंने कहा कि पांच साल दूसरों को डर दिखाकर शासन करने वाली टोली आज खुद खौफजदा है। यह उल्टा हमला है। डराकर मार्ग या समर्थन नहीं मिलता है। महाराष्ट्र की राजनीति महाराष्ट्र में ही होनी चाहिए। महाराष्ट्र दिल्ली का गुलाम नहीं है। इस बार ऐसी स्थिति है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा ये उद्धव ठाकरे तय करेंगे। राज्य के बड़े नेता शरद पवार की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। कुछ भी हो लेकिन इस बार भाजपा का मुख्यमंत्री न हो, यह महाराष्ट्र का एक स्वर है।

महाराष्ट्र में एक साथ सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा व शिवसेना के बीच सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर मतभेद के कारण 21 अक्टूबर को आए फैसलों के बाद अभी तक किसी भी दल ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया है। इस बीच शनिवार को एडवोकेट जनरल आशुतोष कुंभाकोनी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इसके बाद देर शाम राजभवन ने भाजपा से पूछा कि क्या सरकार बना सकते हैं? इस बीच पूर्व सचिव अनंत कलसे ने कहा, राज्यपाल द्वारा नई विधानसभा के लिए पार्टी को बुलाने के बाद विधानसभा निलंबित रहेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com