दिल्‍ली: दिशा रवि की गिरफ्तारी मामले पर मचा सियासी बवाल

किसान आंदोलन से जुड़ी एक 'टूलकिट' के मामले में दिशा रवि की गिरफ्तार को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है। विपक्ष के नेता भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोल रहे हैं। जानें किसने क्‍या कहा-
दिल्‍ली: दिशा रवि की गिरफ्तारी मामले पर मचा सियासी बवाल
दिल्‍ली: दिशा रवि की गिरफ्तारी मामले पर मचा सियासी बवालSocial Media

दिल्‍ली, भारत। दिल्‍ली की बॉर्डरों पर किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर अभी तक अड़े हुए हैं। आज किसान आंदोलन का आज 82वां दिन है, इतने दिनों बाद भी इस गतिरोध का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। आंदोलनकारी किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। तो वहीं, किसान ट्रैक्‍टर रैली के दौरान दिल्‍ली में भड़की हिंसा को लेकर दिल्‍ली पुलिस द्वारा 22 साल की दिशा रवि को टूलकिट बनाने और सोशल मीडिया पर साझे करने को लेकर गिरफ्तार किया है।

दिशा रवि की गिरफ्तारी पर राजनीति शुरू :

किसान आंदोलन से जुड़ी एक 'टूलकिट' के मामले में क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर भूचाल मचाने लगा है। राजनीति शुरू हो गयी है। विपक्ष के नेता भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोल रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है। जानें किसने क्‍या कहा-

बंदूक वाले लोग एक निहत्थी लड़की से डरते हैं :

विपक्ष की मुख्‍य पार्टी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, बंदूक वाले लोग एक निहत्थी लड़की से डरते हैं। उन्‍होंने अपने ट्वीट में #ReleaseDishaRavi, #DishaRavi, #IndiaBeingSilenced जैसे हैशटैग का उपयोग करते हुए कहा, "डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।''

चिदंबरम ने उठाएं पुलिस की कार्रवाई पर सवाल :

तो वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ''अगर माउंट कार्मेल कॉलेज की 22 वर्षीय छात्रा और जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि देश के लिए खतरा बन गई है, तो भारत बहुत ही कमजोर बुनियाद पर खड़ा है। चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की तुलना में किसानों के विरोध का समर्थन करने के लिए लाया गया एक टूक किट अधिक खतरनाक है!''

CM केजरीवाल ने की आलोचना :

इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिशा रवि की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए इसे "लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला" करार दिया है और अपने ट्वीट में लिखा- 21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।

क्‍यों गिरफ्तार हुई दिशा रवि :

बता दें कि, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दिशा रवि को टूलकिट का प्रसार करने के आरोप में शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को दिशा को पांच दिनों के लिए स्पेशल सेल की हिरासत में भेज दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com