सिंधिया के BJP ज्वाइन करने के बाद 'प्रभात झा' ने नाराजगी जताई

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से मध्यप्रदेश में BJP के बड़े नेता 'प्रभात झा' ने अपनी नाराजगी जताई।
Prabhat Jha expressed displeasure on Scindia joined BJP
Prabhat Jha expressed displeasure on Scindia joined BJPKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP ज्वाइन

  • सिंधिया के BJP में शामिल होने पर 'प्रभात झा' ने जताई नाराजगी

  • BJP में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे प्रभात झा

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया को BJP राज्यसभा भेज सकती है

राज एक्सप्रेस। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई थी, लेकिन अब यही खलबली BJP पार्टी में भी मचती नजर आने वाली है क्योंकि, आज ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं, इस खबर से BJP के कुछ नेताओ में नाराजगी नजर आई। इन नेताओं की गिनती में सबसे पहला नाम मध्यप्रदेश के बड़े नेता 'प्रभात झा' का आता है। इन्होंने सिंधिया के BJP ज्वाइन करने के बाद अपनी नाराजगी जताई।

सिंधिया ने दिया धन्यवाद :

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने bjp पार्टी ज्वाइन करने के बाद PM मोदी सहित नड्डा और अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि, 'मैं नड्डा जी, मोदी जी और शाह जी का शुक्रगुजार हूं, जो उन्होंने मुझे अपने परिवार में बुलाया और इसमें जगह दी।'

पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे नाराज :

BJP में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे प्रभात झा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी नेताओं में शामिल किया गया है, लेकिन कुछ समय से वह पार्टी से कटे-कटे से नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह पिछले साल लोकसभा चुनाव के समय भी पार्टी से काफी अलग ही दिख रहे थे। यह पहली बार नहीं है कि, झा ने सिंधिया परिवार के खिलाफ नाराजगी जताई हो। वो इसे पहले भी कई बार सिंधिया परिवार के खिलाफ कई कड़वे बयान दे चुके हैं। हाल ही में प्रभात झा ने ट्विटर पर ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग कर लिखा था कि,

किसी के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। कल आपके साथ भी हो सकता है।

प्रभात झा, BJP नेता

प्रभात झा का कार्यकाल :

प्रभात झा BJP की मध्य प्रदेश यूनिट के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि, साल 2012 में उन्हें पद से हटना पड़ा था। वहां से हट कर वो राज्यसभा में आ गये थे, अब अप्रैल में उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है, लेकिन खबरों के अनुसार, उनके एक बार फिर राज्यसभा जाने से उन पर मुसीबत आ सकती है। सुनने में आया है कि, BJP ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेज सकती है। यदि ऐसा हुआ तो, प्रभात झा का राज्यसभा जाना नामुमकिन सी बात है।

फेल रही थी अफवाह :

BJP की मध्य प्रदेश यूनिट के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा के नाराजगी जताने पर उनके इस्तीफा देने की खबरें फेल रही थीं। हालांकि, यह खबरे पूर्ण रूप से गलत थी। बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने इसे एक शरारत बताया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com