कांग्रेस के बुकलेट पर प्रकाश जावड़ेकर का पलटवार-खून शब्द से है बहुत प्यार

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर पलटवार कहा-कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आप खेती का खून कह रहे हैं...
कांग्रेस के बुकलेट पर प्रकाश जावड़ेकर का पलटवार-खून शब्द से है बहुत प्यार
कांग्रेस के बुकलेट पर प्रकाश जावड़ेकर का पलटवार-खून शब्द से है बहुत प्यारTwitter Video

दिल्‍ली, भारत। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा में जबरदस्‍त वार-पलटवार हो रहा है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर प्रहार करने के साथ ही ‘किसानों की पीड़ा’ पर ‘खेती का खून’ शीर्षक से एक बुकलेट जारी की, जिस पर अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर पलटवार किया है।

खेती का खून, तीन काले कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आप खेती का खून कह रहे हैं परन्तु आपने खून का खेल खेला विभाजन के समय लाखों लोग मरे, क्या वो खून नहीं था? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 4-5 परिवार देश पर हावी हैं। देश पर अब किसी परिवार का राज नहीं है। 125 करोड़ जनता का राज है, ये परिवर्तन हुआ है। 50 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई तो एक ही परिवार की सरकार चली।

कांग्रेस का खेल क्या है? कल किसान और सरकार के बीच 10वें राउंड की चर्चा है। कैसे भी करके उसे असफल करना है, क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती कि, किसान की समस्या का समाधान हो। किसान और सरकार की वार्ता सफल हो, ये कांग्रेस नहीं चाहती।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

राहुल गांधी से पूछा सवाल :

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- मैं राहुल गांधी से सवाल पूछ रहा हूं कि अगर आज देश का किसान गरीब रहा तो किसकी नीति से गरीब रहा? 50 साल कांग्रेस ने जो विनाशकारी नीति चलाई उसके चलते किसान गरीब रहा। उसकी उपज का कभी मूल्य नहीं दिया।

बता दें कि, कृषि कानूनों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर एक बुकलेट जारी की, जिसका शीर्षक है 'खेती का खून, तीन काले कानून'। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा, जिसपर अब भाजपा ने भी पलटवार कर जवाब दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com