ऊना में प्रियंका गांधी की 'परिवर्तन प्रतिज्ञा' रैली
ऊना में प्रियंका गांधी की 'परिवर्तन प्रतिज्ञा' रैली Social Media

ऊना में प्रियंका गांधी की 'परिवर्तन प्रतिज्ञा' रैली, भाजपा सरकार के बताए घोटाले

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा- बीजेपी नेता चुनाव में आकर डबल इंजन की सरकार कह रहे हैं। पिछले 5 सालों क्या हुआ, इंजन में तेल भरना भूल गए, क्योंकि सारा तेल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश, भारत। हिमाचल प्रदेश में ऊना के हरोली विधानसभा में आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'परिवर्तन प्रतिज्ञा' रैली को संबोधित कर अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार किया।

परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी का संबोधन :

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'परिवर्तन प्रतिज्ञा' रैली को संबोधित करते हुए कहा- हिमाचल प्रदेश जिसे देवी-देवताओं व संतों की धरती कहते हैं, इस धरती ने आपको बहुत बड़ी परम्परा दी है- सच्चाई को परखने की परम्परा। जो गलत है, जो सच है, उसे परखिए.. आज वह मौका आ चुका है।

जब भी OPS की बात आती है, आप नारा लगाते हैं, तालियां बजाते हैं। क्योंकि ये आपकी मांग है, जिसे बार-बार ठुकराया जा रहा है। अगर कांग्रेस शासित प्रदेशों में OPS मिल सकती है, तो फिर बाकी प्रदेशों में क्यों नहीं? इस सच्चाई को समझिए।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा

उन्‍होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए यह भी कहा- बीजेपी नेता चुनाव में आकर डबल इंजन की सरकार कह रहे हैं, क्या पिछले 5 साल में डबल इंजन की सरकार नहीं थी? पिछले 5 सालों क्या हुआ, इंजन में तेल भरना भूल गए, क्योंकि सारा तेल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं। इसे पहचानि हिमाचल प्रदेश का युवा बताए- इन 5 सालों में कितनों को रोजगार मिला? सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य नौकरी देना होता है। लेकिन भाजपा सरकार के राज में 63000 पद खाली हैं, ये खाली पद भरे क्यों नही।

  • आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। क्योंकि हमने 5 लाख रोजगार दिए हैं, राजस्थान में भी 1.30 लाख रोजगार दिए हैं।हिमाचल प्रदेश में 63000 पद खाली हैं, यहां के नौजवान परेशान हो चुके हैं।

  • भाजपा के नेता झूठे वादे करते हैं और आप से कहते हैं कि दवाई बार-बार बदलने से बीमारी नहीं छूटती। क्या हिमाचल प्रदेश बीमार है, देखिए आपको किस नजरिए से देखा जा रहा है, आपको बीमार बताया जा रहा है। समझ लीजिए, आपको गुमराह किया जा रहा है।

  • हिमाचल प्रदेश घाटे में चल रही है, हिमाचल प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज है। हिमाचल प्रदेश के 20 बोर्ड और निगम घाटे में हैं, कर्मचारियों को दिवाली पर डी.ए. नहीं मिला है, HRTC के कर्मचारियों को अब तक इस महीने का वेतन नहीं मिला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के घोटाले- कोरोना के समय पी.पी.ई. किट में घोटाला, पुलिस व शिक्षक भर्ती में घोटाला, खनन में तमाम घोटाले।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com