गोरखपुर में प्रियंका की हुंकार- मर जाऊंगी, लेकिन BJP से मिलावट नहीं करूंगी

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित कर योगी और मोदी सरकार पर साधे जोरदार निशाने...
गोरखपुर में प्रियंका की हुंकार- मर जाऊंगी, लेकिन BJP से मिलावट नहीं करूंगी
गोरखपुर में प्रियंका की हुंकार- मर जाऊंगी, लेकिन BJP से मिलावट नहीं करूंगीRajexpress

हाइलाइट्स :

  • UP के गोरखपुर में प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया

  • प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने योगी व मोदी सरकार पर साधा निशाना

  • अमित शाह के बयान पर भी प्रियंका गांधी ने कसा तंज

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने का टाइम बचा हुआ है, ऐसे में योगी के गढ़ उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सियासी टेंप्रेचर हाई है एवं चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आज 31 अक्‍टूबर को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया।

हम देश, धरती, धर्म और नेताओं में आस्था रखते हैं :

गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली में अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ एवं मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा- पिछले 2 सालों से मैं यूपी में काफी घूमी हूं। ये जाना है कि, ये आस्था का देश है। हम देश, धरती, धर्म और नेताओं में आस्था रखते हैं। जब हम नेताओं में आस्था रखते हैं, तो ये आस्था रखते हैं कि ये जो लोग कह रहे हैं, वो निष्ठा के साथ करेंगे। जब हम बड़े बड़े विज्ञापन देखते हैं, तो बताया जाता है कि बहुत काम हुआ है, विकास हो गया, तो आस्था की वजह से लगता है कि विज्ञापन दिया है, तो कहीं ना कहीं विकास हुआ होगा। पीएम कह रहे हैं, सीएम कह रहे हैं तो लगता है कि इसमें कुछ तो सच्चाई होगी।

विपक्षी कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की ही टीम है, लेकिन मैं विपक्षियों को बताना चाहती हूं कि मर जाऊंगी, लेकिन भाजपा से मिलावट नहीं करूंगी।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी

आगे प्रियंका गांधी ने अमित शाह का नाम लेते हुए तंज कसते हुए यह भी कहा- मैं अमित शाह का बयान सुन रही थी। वे कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में आज अपराधियों को ढूंढना होता है, तो दूरबीन की जरूरत पड़ती है, जबकि उनके पास अजय मिश्रा खड़े थे, जिनके बेटे ने किसानों को कुचल दिया. मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि दूरबीन छोड़िए चश्मा लगाइए।

महिलाएं समझदार होती हैं :

प्रियंका गांधी ने कहा, ''महिलाएं समझदार होती हैं। महिलाओं में लड़ने की क्षमता होती है. महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हुआ है, लेकिन जब राजनीति में और महिलाएं आएंगी, तो हम उनका सामना करेंगे।''

  • कोरोना काल में कई लोगों की नौकरियां खत्म हो गई, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए। तीन युवा हर रोज बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं, जिनका रोजगार छीना है, उनको कोई सरकारी मदद नहीं दी गई, लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे परिवारों को 25000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

  • केंद्र सरकार ने सारी संपत्तियां बेच डाली हैं। कांग्रेस ने रेल, हवाई अड्डा सब कुछ बना कर दिया। 70 सालों की मेहनत भाजपा ने 7 सालों में गंवा दी है। कांग्रेस ने जो चीनी मिलें लगवाई थीं, वो सपा, बसपा और भाजपा सरकारों ने बंद करवाई हैं।

  • 40 फीसदी महिलाएं जब राजनीति में आएंगी तो वो राजनीति को बदल देंगी। जबसे योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं, आपकी समस्याओं को नहीं सुनते, हवाई जहाज में चढ़ कर चले जाते हैं।

  • हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बिठाने का सपना दिखाया गया था, लेकिन पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने मोटरसाइकिल से उतार कर पैदल चलने पर मजबूर कर दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com