प्रियंका का मोदी पर तंज
प्रियंका का मोदी पर तंजRaj Express

प्रियंका का मोदी पर तंज- रोजगार देने वाली संपत्तियां उद्योगपति मित्रों को बेच रहे, यह आतंक नहीं तो क्‍या...

कर्नाटक के मुदबिद्री में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- प्रधानमंत्री जी, कर्नाटक में महंगाई का आतंक है। कर्नाटक में बेरोजगारी का आतंक है।

कर्नाटक, भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रविवार को कर्नाटक के मोदबिद्री में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार तंज कसा।

कर्नाटक में महंगाई और बेरोजगारी का आतंक है :

मुदबिद्री में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने PM मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा- प्रधानमंत्री जी, कर्नाटक में महंगाई का आतंक है। कर्नाटक में बेरोजगारी का आतंक है। कर्नाटक में 40% कमीशन सरकार का आतंक है, जो लोगों को लूट रही है। मोदी जी, मैं आपको बता दूं कि कर्नाटक में 4 सालों में 6487 किसानों ने आत्महत्या की है, गरीबी की वजह से 542 लोगों, बेरोजगारी की वजह से 1675 लोगों, कर्ज-घाटे की वजह से 3734 लोगों ने आत्महत्या की है। हर रोज 5 किसान आत्महत्या से मर रहे हैं। यहां अगर आतंक है तो महंगाई और बेरोजगारी का आतंक है।

PM मोदी को कर्नाटक में भाषण देना था। अधिकारियों ने सोचा- चलो भाषण में रोजगार का मुद्दा रखते हैं लेकिन उन्हें याद आया कि BJP ने तो रोजगार दिया नहीं है। फिर सोचा- महंगाई का मुद्दा रखते हैं लेकिन महंगाई भी बढ़ चुकी है। जब कुछ समझ में नहीं आया तो भाषण में अधिकारियों ने आतंकवाद का मुद्दा डाल दिया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

संपत्तियां अपने उद्योगपति मित्रों को बेच रहे है :

आगे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह भी कहा- नेहरू जी ने बेंगलुरु का हवाई अड्डा और इंदिरा जी ने न्यू मंगलुरु पोर्ट बनवाया था, लेकिन वो भी मोदी जी ने अपने उद्योगपति मित्र को दे दिए। मोदी जी रोजगार देने वाली देश की संपत्तियां अपने उद्योगपति मित्रों को बेच रहे हैं। अब अगर यह आतंक नहीं है तो क्या है?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com