उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का विशाल रैकेट चल रहा है: प्रियंका
उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का विशाल रैकेट चल रहा है: प्रियंकाRaj Express

उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का विशाल रैकेट चल रहा है: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने धामी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा-राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार, विधानसभा में हुई भर्तियों में भी भ्रष्टाचार और घोटाला सामने आया है।

दिल्ली, भारत। इन दिनों उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस दौरान उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की आंच से बचने के लिए भाजपा सरकार भले ही कई कदम उठा रही हो। तो वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेरना का कोई मौका नहीं गंवा रही है। अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सामने आई है, जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार पर हमला बोला है।

भर्ती घोटालों ने होनहार युवाओं को निराश किया :

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटाले के मामले को जोरशोर से उठाते हुए भाजपा सरकार पर हम लोग की बौछारें कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने बयान में कहा है कि, ''उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुए भर्ती घोटालों ने होनहार युवाओं को निराश किया है।"

फेसबुक पेज पर प्रियंका गांधी ने लिखा :

इस दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अपने फेसबुक अकाउंट के पेज पर लिखा है- एक तरफ राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार सामने आया है, वहीं, दूसरी ओर विधानसभा में हुई भर्तियों में भी भारी भ्रष्टाचार और घोटाला सामने आया है, जिसके तहत नेताओं के रिश्तेदारों और संबंधियों को बड़ी संख्या में पद बांटे गए। इन घोटालों की जांच में नेता, पुलिसकर्मी, सचिवालय के कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी, कुछ युवा, कोर्ट के कर्मचारी और कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आई है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का कितना विशाल रैकेट चल रहा है।

इतने बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार ने एक बार फिर साबित किया है कि, चाहे उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकारें देश भर के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। लगातार हो रहे इन घोटालों ने हमारे योग्य और शिक्षित युवाओं को न सिर्फ निराश किया है, बल्कि उनके भविष्य को अंधकार में डाल दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co