नमस्ते ट्रंप पर करोड़ों खर्च,तो मजदूरों की यात्रा मुफ्त क्यों नहीं
नमस्ते ट्रंप पर करोड़ों खर्च,तो मजदूरों की यात्रा मुफ्त क्यों नहींPriyanak Sahu -RE

नमस्ते ट्रंप पर करोड़ों खर्च, तो मजदूरों की यात्रा मुफ्त क्यों नहीं?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रवासी श्रमिकों से रेलवे द्वारा कथित तौर पर किराया वसूले जाने के मामले को लेकर सरकार को निशाने पर लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी और ये सवाल पूछा...

राज एक्‍सप्रेस। महामारी कोरोना वायरस की जंग के चलते लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन यानी आज देश के विभिन्न हिसों में फंसे मजदूरों की घर वापसी के लिए रेलवे द्वारा कथित तौर पर किराया वसूले जाने के मामले को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी मजूदरों की सहायता के लिए आगे आई एवं रेल यात्रा का खर्च उठाए जाने का निर्णय लिया, लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं को सरकार को घेरने का एक नया मौका मिल गया तथा आज सुबह से ही सरकार से सवाल पर सवाल किए जा रहे हैं। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान सामने आया है।

कांग्रेस ने बार-बार नि:शुल्क रेलयात्रा की मांग की :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना एक बयान में ये बात भी कही कि, ''कांग्रेस ने कामगारों की इस निशुल्क रेलयात्रा की मांग को बार-बार उठाया है, दुर्भाग्य से न सरकार ने एक सुनी और न ही रेल मंत्रालय ने, इसलिए कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि हर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी।'' इतना ही नहीं उन्‍होंने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधाते हुए सवाल भी किया है।

प्रियंका गांधी का ट्वीट :

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए लिखा- किया, ''मजदूर राष्ट्र निर्माता हैं, मगर आज वे दर दर की ठोकर खा रहे हैं। यह पूरे देश के लिए आत्मपीड़ा का कारण है।'' इसके साथ ही उन्‍होंने सवाल किया, ''जब हम विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को हवाई जहाज से नि:शुल्क वापस लेकर आ सकते हैं, जब नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रु खर्च कर सकते हैं, जब रेल मंत्री पीएम केयर्स कोष में 151 करोड़ रु दे सकते हैं, तो फिर मजदूरों को आपदा की इस घड़ी में नि:शुल्क रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते?''

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के अलावा कई नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co