प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्‍होंने CAA के खिलाफ हुई हिंसा में यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए और CM योगी पर जोरदार हमला बोला...
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi Social Media

हाइलाइट्स :

  • लखनऊ में प्रियंका गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • प्रियंका ने राज्‍य की योगी सरकार पर बोला हमला

  • यूपी पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल

राज एक्‍सप्रेस। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, आज उन्‍होंने यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी सरकार पर भी जोरदार निशाना साधा। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में जो हिंसा हुई उसमें यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए।

क्‍या बोली प्रियंका गांधी?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, यूपी पुलिस इस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बदला' लेने वाले बयान पर काम कर रही हैं। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने यह बात भी कहीं कि, आज सुबह हमारी तरफ से राज्यपाल को एक चिट्ठी भेजी गई है, वो पूरा चिट्ठा है जिसका जिक्र मीडिया में हो रहा है। प्रदेश सरकार प्रशासन और पुलिस द्वारा कई जगह अराजकता फैली है, उन्होंने ऐसे कदम उठाए हैं, जिनका कोई न्याय या कानूनी आधार नहीं है।

CM योगी पर निशाना साधते हुए कहा-

श्रीकृष्ण, राम करुणा के प्रतीक हैं, हमारे यहां शिव की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में 'बदला' जैसे शब्द की जगह नहीं है, श्रीकृष्ण ने कभी बदले की बात नहीं की। इस प्रदेश के सीएम योगी के वस्त्र पहनते हैं, ये भगवा आपका नहीं है, ये भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक आस्था का प्रतीक है, उस धर्म का पालन करना सीखिए।
प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी ने कहा कि, लखनऊ के दारापुरी में 77 साल के रिटायर्ड ऑफिसर ने प्रदर्शन को लेकर एक फेसबुक पोस्ट डाली, फिर लोगों को सावधानी जताते हुए पोस्ट डाली, लेकिन पुलिस उनके घर आई और गिरफ्तार करके ले गई। इस दौरान उन्होंने एक बात का ओर जिक्र करते हुए कहा कि, 10 साल के बच्चे, 16 साल की बच्ची आज अकेले रह रहे हैं, क्योंकि उनकी मां सिर्फ सड़क पर चल रहे प्रदर्शन की वीडियो ले रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश में 5500 लोग हिरासत में हैं, 1100 गिरफ्तार हुए हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com