CAB को लेकर ट्विटर पर ट्रेंडिंग हैशटैग, कांग्रेस ने दी ये टिप्‍पणी

नागरिकता बिल पर सोशल मीडिया पर सभी अपने तर्क दे रहे हैं, तो वहीं ट्वीटर पर #भारतमेरेबापकाहै व #किसीकेबापकाभारतथोड़ीहै ट्रेंड करता नजर आ रहा है। इसी बीच राहुल-प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधा
Citizenship Amendment Bill 2019
Citizenship Amendment Bill 2019Priyanka Sahu -RE

हाइलाइट्स :

  • ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा #किसीकेबापकाभारतथोड़ीहै

  • ट्वीटर पर #भारतमेरेबापकाहै भी ट्रेंड हो रहा हैै

  • राहुल गांधी का दावा- यह विधेयक संविधान पर हमला है

  • प्रियंका गांधी बोलीं- हम सरकार के एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे

राज एक्‍सप्रेस। लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship Amendment Bill 2019) पारित होने के बाद से सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर सभी अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में आज अर्थात 10 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों भाई-बहन ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यह बात कही है।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा-

नागरिकता संशोधन विधेयक भारतीय संविधान पर हमला है। जो भी इसका समर्थन करता है वह हमारे राष्ट्र की नींव को नष्ट करने का प्रयास कर रहा है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा-

वहीं, प्रियंका गांधी का यह कहना है कि, बीती रात लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के साथ भारत कट्टरता एवं संकुचित विचारों वाले अलगाव से भारत के वादे की पुष्टि हुई, हमारे पूर्वजों ने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण दिये। उस स्वतत्रंता में समता का अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार निहित है।

इसके अलावा उन्‍होंने एक अन्‍य ट्वीट में यह बात भी कही...

हमारा संविधान, हमारी नागरिकता, एक मजबूत और एकीकृत भारत के हमारे सपने हम सभी के हैं। हम अपने संविधान को व्यवस्थित रूप से नष्ट करने के लिए इस सरकार के एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे और उस मूल आधार को खत्म नहीं होने देंगे, जिस पर हमारे देश का निर्माण हमारी सभी शक्तियों के साथ हुआ था।

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर (Twitter) पर भी #किसीकेबापकाभारतथोड़ीहै और #भारतमेरेबापकाहै यह हैशटेग काफी ट्रेंड हो रह है।

एक नजर ट्वीटर के कुछ ट्वीटस पर :

ट्वीटर पर #भारतमेरेबापकाहै पर लोगों ने कुछ इस तरह के ट्वीटस किए हैं-

ट्वीटर पर #किसीकेबापकाभारतथोड़ीहै पर लोगों ने कुछ इस तरह के ट्वीटस किए-

बता दें कि, सदन में काफी हंगामा होने के बावजूद भी यह बिल सोमवार देर रात लोकसभा में पास हो गया था और अब राज्यसभा में पेश होगा। वहीं, इसके खिलाफ कई जगहों पर उग्र-प्रदर्शन हो रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com