प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधीSocial Media

अग्निपथ इस देश की सेना को खत्म कर देगी, आप इस सरकार की नीयत को पहचानिए: प्रियंका गांधी

दिल्‍ली में जंतर-मंतर पर अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने युवाओं को भरोसा दिलाया- उनकी हर लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है।

दिल्‍ली, भारत। मोदी सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ योजना' को लेकर प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है और अब अग्निपथ का विरोध कर रहे युवाओं के समर्थन में कांग्रेस पार्टी भी सड़कों पर उतरी है। दिल्‍ली में जंतर-मंतर पर अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने युवाओं को भरोसा दिलाया- उनकी हर लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है।

नौजवान इस देश का भविष्य हैं :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- नौजवान इस देश का भविष्य हैं, आप लोगों से बड़ा देशभक्त कोई नहीं है। जब उत्तर प्रदेश के एक गांव में सुबह 4 बजे गिरफ्तार होने वाली थी, तब मुझे आप जैसे 20-30 ऐसे नौजवान दिखे, जो आर्मी में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे। मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि परिस्थितियों को समझिए कि आपके आसपास क्या हो रहा है? सरकार कैसे चल रही है? देश में क्या हो रहा है? इस बारे में गहराई से सोचिए और समझिए। मैं कुछ ऐसे नौजवानों से मिली जिन्होंने मुझसे कहा- दीदी उम्मीद छूट गई है, खत्म हो गई है। सालों से हम भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब हम गन्ना बेचने जा रहे हैं।

उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि, ''मैं आप सभी युवाओं से कहना चाहती हूं कि आपका दर्द हम समझ रहे हैं, पूरा देश समझ रहा है, लेकिन आप यह मत भूलिए कि यह देश आपका है, इस देश की संपत्ति आपकी है, इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है।''

हम यहां सत्याग्रह पर बैठे हैं क्योंकि सत्याग्रह सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर लड़ी गई वो लड़ाई है, जिसने इस देश को आजादी दिलाई। सत्य और अहिंसा द्वारा इस इस देश को आजाद कर आपको सौंपा गया, ताकि आपका भविष्य बन पाए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

किसानों द्वारा आंदोलन क्यों किए गए? किसान क्यों जागे? क्योंकि वह समझ गए कि खून पसीना वह बहाएं, मेहनत वह करें, लेकिन उस मेहनत की कमाई किसी और को दी जा रही थी।

यह सरकार आपके लिए नहीं चल रही। यह सरकार इस देश के गरीबों के लिए, इस देश के नव युवकों के लिए, इस देश की महिलाओं के लिए नहीं चल रही। यह सरकार सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है।

आपके ऊपर थोपी जा रही हर योजना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। यह सब इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इस सरकार का केवल एक ही मकसद है, सत्ता में बने रहना और उस मकसद को निभाने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।

इन्होंने देश के बड़े-बड़े सरकारी उद्योग अपने मित्रों को बेच दिए। उन सभी उद्योगों से आपको रोजगार मिलता था। वह सभी रोजगार आज तकरीबन बंद हो चुके हैं

'अग्निपथ', एक ऐसी योजना है जो इस देश की सेना को खत्म कर देगी। आप इस सरकार की नीयत को पहचानिए। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि लोकतांत्रिक तरीके से, अहिंसा के मार्ग पर चलकर, इस सरकार को खत्म कीजिए, इस सरकार को गिराइए

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com