प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधीSocial Media

कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है, आशा है कि इसका नतीजा अच्छा होगा: प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का बयान आया, जिसमें उन्‍होंने कहा- सभी राजनीतिक दल असलियत को छुपाकर चुनाव के समय ऐसे मुद्दे उठाना चाह रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विपक्ष की मुुख्‍य पार्टी कांग्रेस की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है और राज्‍य में सत्‍ता जमाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस बीच आज शनिवार को सुबह-सुबह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का बयान आया, जिसमें उन्‍होंने यह बात कही है।

नुकसान सिर्फ जनता और ​फायदा राजनीतिक दलों का होता :

इस दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने बयान में कहा- सभी राजनीतिक दल असलियत को छुपाकर चुनाव के समय ऐसे मुद्दे उठाना चाह रहे हैं जो जज़्बाती हैं जैसे जाति, सांप्रदायिकता पर आधारित मुद्दे क्यों​कि वो विकास की बात नहीं करना चाहते हैं। इससे नुकसान सिर्फ जनता और ​फायदा राजनीतिक दलों का होता है।

हम पूरी शक्ति से चुनाव लड़ रहे हैं। विकास, बेरोज़गारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा के जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए वो मुद्दे मुख्य तौर पर कांग्रेस उठा रही है। कांग्रेस जनता की आवाज़ उठा रही है,आशा है कि इसका नतीजा अच्छा होगा।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

CM चेहरे को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा :

इसके अलावा UP में कांग्रेस की ओर से CM कौन होगा, CM के चेहरे को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि, ''मेरी पार्टी कहीं-कहीं पर ये तय करती है कि CM का चेहरा कौन बनेगा और कहीं पर तय नहीं करती है,ये पार्टी का तरीका है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि CM का चेहरा मैं ही हूं,वो मैंने चिढ़ कर कह दिया, क्योंकि बार-बार वो ही सवाल पूछे जा रहे हैं।''

5 साल से उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार है, इनको पिछला महीना ही मिला हवाईअड्डे, हाईवे का उद्घाटन करने और नई इंडस्ट्री लगाने के लिए..क्या इससे पहले इनके पास समय नहीं था? चुनाव के सिर्फ एक महीने पहले आप सब घोषणाएं कर रहे हैं, घोषणाएं करनी हैं तो ठोस तरह से करें।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

हम 20 लाख नौकरियां देंगे :

उन्‍होंने कहा कि, ''इस सरकार ने बेरोज़गारों नौजवानों के लिए क्या किया है? चुनाव आता है तो कहते हैं कि 25 लाख नौकरियां देंगे, कभी ये समझाया है कि रोज़गार कहां से आएगा? हमने ये कहा कि हम 20 लाख नौकरियां देंगे, हमने हवा में नहीं कहा। हमने पूरा घोषणापत्र निकाला है।''

बता दें कि, बीते दिन यानी शुक्रवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवा घोषणापत्र एवं यूपी के युवाओं के लिए भर्ती विधान को लांच किया था।

प्रियंका गांधी
UP चुनाव के लिए राहुल और प्रियंका ने युवा घोषणापत्र- भर्ती विधान किया लांच

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com