राज एक्सप्रेस। उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता के साथ आज गुरुवार सुबह सामने आई खौफनाक घटना, जिसमें रेप पीड़िता को जिंदा जलाया गया है, इस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार निशाना साधा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मार देने की घटना को लेकर एक नहीं, बल्कि दो-दो ट्वीट किए गए हैं।
पहले ट्वीट में क्या बोली प्रियंका गांधी?
दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा-
अपने दूसरे ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी ने कहा, ''उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य समाचार से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि, पीड़िता जल्द स्वस्थ हो।'' इसके अलावा इसी ट्वीट में उन्होंने राज्य की सरकार पर निशाना साधते हुए यह बात भी कही कि....
CM योगी ने मांगी रिपोर्ट :
हालांकि, इस मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से शुक्रवार शाम तक यह रिपोर्ट मांगी और यह आदेश दिए कि, पीड़िता को सरकारी खर्च के लिए हर संभव मदद दी जाए, कमिश्नर और आईजी को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश जारी किए हैं।
उन्नाव मामले की जांच शुरू :
बताते चलें कि, उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। इसके अलावा उन्नाव कांड में पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद पीड़िता ने अस्पताल में बयान भी दिया। बयान में पीड़िता ने 5 आरोपियों के नाम लिए हैं, पीड़िता के बयान के अनुसार, पांचों आरोपियों ने मिलकर पहले उसे मारा पीटा, चाकू भी मारा और फिर जिंदा जला दिया। इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं पीड़िता की हालत गंभीर है उसका इलाज चल रहा है।
अगर आप इस खबर के बारे में पूरी जानकार जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।