पंजाब के CM अमरिंदर सिंह मनोहर लाल खट्टर से नाराज, कही ये बात

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किसान आंदोलन को लेकर जो कहा, उससे अमरिंदर सिंह नाराज, बोले- हरियाणा के सीएम के फोन कॉल का जवाब नहीं देंगे...
पंजाब के CM अमरिंदर सिंह मनोहर लाल खट्टर से नाराज, कही ये बात
पंजाब के CM अमरिंदर सिंह मनोहर लाल खट्टर से नाराज, कही ये बातSocial Media

पंजाब: केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन के बीच आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिक्रिया दी, जिसपर पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नाराज हुए और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों पर कार्रवाई को लेकर हरियाणा में अपने समकक्ष मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा।

CM अमरिंदर बोले-नहीं उठाउंगा उनका फोन :

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि, ''वह हरियाणा के सीएम के फोन कॉल का जवाब नहीं देंगे, उनका फोन नहीं उठाउंगा, जिस तरह से उन्होंने किसानों के साथ व्यवहार किया है।''

आखिर ऐसा क्‍या बोले CM खट्टर :

दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन को लेकर ये कहा है कि, ''ये उनके राज्य के किसान नहीं है, विरोध प्रदर्शनों के लिए पंजाब जिम्मेदार है। यह आंदोलन पंजाब के किसानों ने खड़ा किया है, जो पूरी तरह राजनैतिक और सुनियोजित तरीके से खड़ा किया गया है। हरियाणा के किसानों ने इस आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया है।'' इस दौरान CM खट्टर ने हरियाणा पुलिस को संयम बरतने पर धन्यवाद दिया है।

साथ ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर ये भी कहा था- केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, मेरी सभी किसान भाइयों से अपील है कि अपने सभी जायज मुद्दों के लिए केंद्र से सीधे बातचीत करें। आंदोलन इसका जरिया नहीं है, इसका हल बातचीत से ही निकलेगा।

बता दें, केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का लगातार तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। पंजाब से हरियाणा होते हुए हजारों किसानों ने दिल्ली कूच किया था। तो वहीं, प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बीती रात सिंघु बॉर्डर पर ही गुजारी है। इसके अलावा आज शनिवार सुबह आंदोलन कर रहे किसानों ने बैठक भी हुई, जिसमें अगली रणनीति पर मंथन किया गया, इस दौरान किसानों ने बैठक में ये फैसला लिया गया कि, वे वहां से नहीं हटेंगे और प्रदर्शन जारी रखेंगे।

क्या है किसानों की मांग ?

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की सबसे बड़ी मांग यही है कि, ''केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लें।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com