मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ किया संवाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ किया संवादSocial Media

हमारे युवाओं को गुमराह और गलत दिशा में ले जाने का काम किया जा रहा है: पुष्कर सिंह धामी

अग्निपथ योजना के विरोध के बीच आज सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया।

देहरादून, भारत। सशस्त्र बलों की नई भर्ती 'अग्निपथ' योजना को लेकर हर तरफ विरोध किया जा रहा है। अग्निपथ योजना के विरोध के बीच आज सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया। यह संवाद कार्यक्रम सीएम कैम्प कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयेजित किया गया। सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, देवभूमि के साथ ही वीर भूमि और सैन्य भूमि भी है। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ को लेकर हो रहे विरोध पर प्रतिक्रिया दी।

सीएम धामी ने कही यह बात:

देहरादून में पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "हमारे युवाओं को गुमराह किया जा रहा है और गलत दिशा में ले जाने का काम किया जा रहा है। लेकिन हम भाग्यशाली हैं कि, सेना ने हमेशा समाज और देश की ढाल के रूप में काम किया है।"

कुछ लोग अपनी पार्टी और खुद का राजनीतिक फायदा देख रहे हैं: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि, "कुछ लोग अपनी पार्टी और खुद का राजनीतिक फायदा देख रहे हैं। वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वे हमारे देश के साथ नहीं बल्कि दुश्मन देशों के साथ हैं। आप सुझाव दे सकते हैं लेकिन केवल विरोध के लिए विरोध करना अच्छी बात नहीं है..."

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "आप इसका विरोध सिर्फ इसलिए करेंगे, क्योंकि यह PM मोदी या सरकार द्वारा किया जा रहा है। आप सबको इस प्रकार की मानसिकता को उजागर करना होगा।"

गौरतलब है कि, केंद्र सरकार द्वारा गई सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से इसका विरोध किया जा रहा है। अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में युवाओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है। बिहार से हरियाणा तक आंदोलन आक्रमक होता जा रहा है। कहीं गाड़ियों में आग लगा दी गई तो कहीं ट्रेन की पटरियां ही उखाड़ दी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com