भगवंत मान समेत 3 करोड़ पंजाबी लेंगे शपथ: चड्ढा
भगवंत मान समेत 3 करोड़ पंजाबी लेंगे शपथ: चड्ढाSocial Media

पंजाब के इतिहास में आज महत्वपूर्ण दिन, भगवंत मान समेत 3 करोड़ पंजाबी लेंगे शपथ: चड्ढा

पंजाब में AAP के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा, पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि 3 करोड़ पंजाबियों को एक साथ भगवंत मान के साथ मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

पंजाब, भारत। पंजाब राज्‍य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार सत्‍ता में आई है और पंजाब के लोगों ने इस बार भगवंत मान को मुख्‍यमंत्री बनाया है। अब राज्‍य के CM पद की बड़ी जिम्‍मेदारी भगवंत मान के हाथ आई है और आज 16 मार्च को वे CM पद की शपथ लेंगे।

आज पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है :

इस बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित भगवंत मान के सीएम पद की शपथ से पहले अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''आज पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि 3 करोड़ पंजाबियों को एक साथ भगवंत मान के साथ मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ है।''

खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी :

पंजाब में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह होशियारपुर जिले में पैतृक गांव खटकड़ कलां में हो रहा है, जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए 40 एकड़ जमीन पर बड़ा पंडाल तैयार किया गया है और इस पंडाल के अंदर 50 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम है। भगवंत मान आज 16 मार्च को खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इनके साथ ही 3 करोड़ पंजाबियों को भी एक साथ शपथ दिलाई जाएगी।

मान ने की बड़ी संख्या में लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील :

बता दें, पंजाब में आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित भगवंत मान ने अपने मुख्‍यमंत्री पद के शपथ समारोह के लिए बड़ी संख्या में लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई है। तो वहीं, भगवंत मान ने विशेष रूप से पुरुषों से 'बसंती' (पीली) पगड़ी और महिलाओं को पीला 'दुपट्टा' (शॉल) पहन कर आने का भी आग्रह किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com