UP चुनाव के लिए राहुल और प्रियंका ने युवा घोषणापत्र- भर्ती विधान किया लांच

यूपी विधानसभा चुनावों के लिए आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवा घोषणापत्र एवं यूपी के युवाओं के लिए भर्ती विधान जारी किया...
राहुल और प्रियंका ने युवा घोषणापत्र- भर्ती विधान किया लांच
राहुल और प्रियंका ने युवा घोषणापत्र- भर्ती विधान किया लांचSocial Media

दिल्‍ली, भारत। यूपी विधानसभा चुनावों के लिए आज शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवा घोषणापत्र एवं यूपी के युवाओं के लिए भर्ती विधान को लांच किया।

यूपी परिवर्तन के लिए तैयार है :

यूपी यूथ मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान कांग्रेस ने दावा किया है कि, युवा घोषणापत्र युवाओं के सपनों को साकार करेगा, भर्ती क्रांति लाएगा। यूपी परिवर्तन के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- रोजगार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं।

उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा- प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम आपको हर साल 2 करोड़ रोज़गार देंगे। सच्चाई सबको दिख रही है। ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है। भारत को एक नए विजन की ज़रुरत है। भारत को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, छोटी-छोटी पार्टियां नहीं दे सकती हैं। भाजपा का विजन देश का विजन नहीं है। अगर उत्तर प्रदेश को एक नया विजन नहीं दिया गया तो भारत को एक नया विजन नहीं दिया जा सकता है।

रोज़गार छोटे और मीडियम व्यवसाय से आते हैं। रोज़गार बड़े-बड़े व्यवसाय से कम आता है। भाजपा की नीति छोटे व्यापारियों को ख़त्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST और कोरोना के समय सरकार द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण 14 करोड़ युवाओं ने रोज़गार खोया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

तो वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, ''इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हर ज़िले में युवाओं से बात कर उनकी बड़ी समस्याओं को समझा। उन्हीं में से निकले हुए मुद्दे भर्ती विधान में हैं। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा है क्योंकि प्रदेश में बड़ी समस्या भर्ती की है।''

  • जब तक आप (जनता) जवाबदेही नहीं मांगेगे तब तक कोई नेता जवाबदेह नहीं बनेगा। जनता को जागरुक होना ही पड़ेगा।

  • जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद से आपका पेट नहीं भरने वाला है। इससे सिर्फ़ कुछ राजनीतिक दलों का फायदा होगा।

  • जब आपको मालूम है कि आपको जाति और धर्म के आधार पर वोट मिलेगा। तो फिर आप उसका नल क्यों लगाएंगे, उसकी सड़क, स्कूल क्यों बनाएंगे, उसके लिए कुछ क्यों करेंगे, लेकिन जब सरकार बनाने की बात होती है तब जवाबदेही मांगिए और विकास पर अपना वोट दीजिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com