तमिलनाडु के सलेम में राहुल गांधी- पलानीस्वामी को बताया भ्रष्ट मुख्‍यमंत्री

तमिलनाडु के सलेम में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और कहा- CM को मोदी और RSS के सामने झुकना होगा, क्योंकि मोदी ED & CBI को नियंत्रित करते हैं...
तमिलनाडु के सलेम में राहुल गांधी- पलानीस्वामी को बताया भ्रष्ट मुख्‍यमंत्री
तमिलनाडु के सलेम में राहुल गांधी- पलानीस्वामी को बताया भ्रष्ट मुख्‍यमंत्रीTwitter

तमिलनाडु, भारत। इस साल 5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसमें तमिलनाडु राज्‍य भी है। इसी के मद्देनजर आज रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चेन्नई पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

सार्वजनिक रैली को राहुल गांधी ने किया संबोधित :

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के सलेम में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा- भारत राज्यों का संघ है, भाषाओं का संघ है, परंपराओं का संघ है, धर्मों का संघ है। आज आप जिस AIADMK को देख रहे हैं, वह वैसा नहीं है जैसा पहले हुआ करता था। यह एक AIADMK है, जिसके शीर्ष पर एक मुखौटा है, यह पुरानी AIADMK की तरह दिखता है, लेकिन एक बार जब आप मुखौटा उतार देते हैं, तो आप पाएंगे कि, यह RSS, भाजपा के मुखौटे के पीछे है।

CM को मोदी और RSS के सामने झुकना होगा :

इस दौरान राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी पर जमकर हमला बोलते हुए ये बात भी कही कि, ''CM को मोदी और RSS के सामने झुकना होगा, क्योंकि मोदी ED & CBI को नियंत्रित करते हैं और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं। इस राज्य के लाखों लोगों ने निंदा और जीएसटी के कारण अपनी आजीविका खो दी, अपना भविष्य खो दिया, अपनी नौकरी गंवा दी ,लेकिन सीएम ने एक शब्द भी नहीं कहा।''

भाजपा, आरएसएस के पास असीमित धन है :

राहुल गांधी ने इस दौरान ये भी कहा- मोदी सरकार ने एक शिक्षा नीति पारित की जो तमिलनाडु को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाई गई थी, लेकिन फिर से सीएम ने कुछ नहीं कहा। भाजपा, आरएसएस के पास असीमित धन है, वे हमारे राष्ट्र को नष्ट करने के लिए फिर से कोशिश करेंगे। उन्हें रोकने का एकमात्र तरीका तमिलनाडु में उन्हें हराना और फिर केंद्र में उन्हें हराना है।

इस देश में लोकतंत्र नष्ट हो गया है, संस्थानों का सफाया हो गया है। और यह विचार सिर्फ प्रधानमंत्री के कुछ दोस्तों की मदद करने के लिए है। अंत में यह उनके लिए केवल पैसे की बात है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com