कांग्रेस की हल्ला बोल रैली को राहुल गांधी ने किया संबोधित
कांग्रेस की हल्ला बोल रैली को राहुल गांधी ने किया संबोधितSocial Media

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली को राहुल गांधी ने किया संबोधित

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली का आयोजन हुआ, इस रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संबोधित किया और भाजपा पर जोरदार हमले बोले...

दिल्ली, भारत। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज रविवार को हल्ला बोल रैली कर रही है। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान में मौजूद हैं।

नफरत से लोग बंटते हैं, देश बंटता है, देश कमजोर होता है :

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के हल्ला बोल रैली को संबोधित किया और अपने संबोधन में कहा- हिंदुस्तान में डर बढ़ता जा रहा है। किस चीज का डर, भविष्य का डर, महंगाई का डर, बेरोजगारी का डर, ये डर बढ़ता जा रहा है, इसके कारण हिंदुस्तान में नफरत बढ़ती जा रही है। नफरत से लोग बंटते हैं, देश बंटता है, देश कमजोर होता है। बीजेपी-संघ के नेता देश को बांटते हैं, जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं, नफरत पैदा करते हैं।

पिछले 8 साल में हिंदुस्तान के गरीब आदमी को, किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार को नरेंद्र मोदी की सरकार ने क्या फायदा दिया? पूरा फायदा हिंदुस्तान के सिर्फ दो उद्योगपति उठा रहे हैं। आप बाकी उद्योगपतियों से भी पूछ लीजिए, वह भी आपको बताएंगे कि पिछले 8 साल में हमारा कोई फायदा नहीं हुआ, सिर्फ 2 व्यक्तियों का फायदा हुआ है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

  • मीडिया देशवासियों को डराती है, इससे नफरत पैदा होती है। फिर बीजेपी पूरा का पूरा फायदा इन्हीं दो लोगों को दे रही है।

  • आज हमारा देश जिन मुश्किलों से गुजर रहा है, इसका पूरा श्रेय भाजपा की गैर-जिम्मेदार सरकार को जाता है, लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, आम जनता का साथ निभाएंगे, उनकी आवाज बुलंद करेंगे।

  • नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, क्या नोटबंदी से गरीबों का फायदा हुआ? गरीबों की जेब से पैसा निकाला, गरीबों से कहा गया कि ये काले धन के खिलाफ लड़ाई है। फिर सरकार ने देश के बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया।

  • ये किसान का कर्ज माफ नहीं करेंगे, किसानों के खिलाफ 3 काले कानून लाएंगे। कहा गया है कि ये 3 काले कानून किसानों के हित में हैं, तो फिर किसान सड़कों पर क्यों खड़ा है। ये 3 काले कानून किसानों के लिए नहीं थे, ये 3 काले कानून उन्हीं दो उद्योगपतियों के लिए थे। ये बात किसान समझ चुके थे, इसलिए हिंदुस्तान के किसान सड़कों पर आ गए और नरेंद्र मोदी को किसानों की शक्ति दिखा दी।

  • बीजेपी ने GST को बदला, पांच अलग-अलग टैक्स थोपकर स्मॉल-मीडियम बिजनेस, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों पर जबरदस्त चोट मारी।

  • आज देश अगर चाहे भी तो अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा, क्योंकि देश को रोजगार ये दो उद्योगपति नहीं देते हैं, देश को रोजगार स्मॉल-मीडियम बिजनेस, किसान देते हैं और इन लोगों की रीढ़ की हड्डी नरेंद्र मोदी जी ने तोड़ दी है।

  • आपको आज जो बेरोजगारी दिख रही है, वो आने वाले समय में और बढ़ेगी। आपको एक तरफ बेरोजगारी की चोट लग रही है और दूसरी तरफ महंगाई की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com