RSS और BJP की विचारधारा के साथ समझौते को लेकर राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 38वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम में कहा- भाजपा पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं।
RSS और BJP की विचारधारा के साथ समझौते को लेकर राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बात
RSS और BJP की विचारधारा के साथ समझौते को लेकर राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बातPriyanka Sahu -RE

दिल्ली, भारत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज बुधवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 38वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में देश भर से 5 हजार के करीब महिला कांग्रेस की नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नए लोगो और झंडा का किया अनावरण :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नए प्रतीक चिन्ह (Logo) और झंडा का अनावरण किया और अपने संबोधन में उन्‍होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 38वें स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस की नेता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही भाजपा और आरएसएस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा- आज देश में आरएसएस-भाजपा की सरकार है और इनकी विचारधारा और हमारी जो विचारधारा है अलग विचारधारा है। कांग्रेस का कार्यकर्ता होकर मैं ये बात समझता हूँ। मैं बाकी विचारधारों के साथ कोई न कोई समझौता कर सकता हूं, मगर मैं आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता।

वो (भाजपा) अपने आप को हिन्दू पार्टी कहते हैं और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। जहां ये जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं। ​ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं। मगर ये हिन्दू नहीं हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इस दौरान महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा- अगर महात्मा गांधी ने हिन्दू धर्म को समझा और उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी हिन्दू धर्म को समझने में लगा दी तो आरएसएस की विचारधारा ने उस हिन्दू की छाती में तीन गोली क्यों मारी। पिछले 100-200 साल में किसी एक व्यक्ति ने हिन्दू धर्म को समझा हो तो उस व्यक्ति का नाम महात्मा गांधी है, इसे हम और आरएसएस, बीजेपी के लोग भी मानते हैं।

तो वहीं, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए महिला कांग्रेस का नया लोगो पोस्ट किया है। साथ ही महिला कांग्रेस ने बताया कि, ''नया लोगो मूल कांग्रेस पार्टी के हाथ के चिन्ह को सम्मिलित कर महिलाओं की पार्टी और देश में भागीदारी बढ़ाने का सन्देश देता है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com