केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का वार- आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं, बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है
दिल्ली, भारत। कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी (GST) बढ़ाए जाने के खिलाफ आज शुक्रवार को बड़े पैमाने पर विरोध करने की योजना बनाई है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।
आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है: राहुल गांधी
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, "लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है।"
उन्होंने कहा कि, "हम महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता।"
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही यह बात:
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, "किसी ने कभी कल्पना नहीं की थी कि, देश में ऐसा वक्त भी आएगा कि तिरंगों के लिए लोगों को समाप्त होते देखा जाएगा। कोई कल्पना नहीं कर सकता जिस रूप में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। महंगाई, बेरोज़गारी, GST पर कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।"
विपक्ष कानूनी ढांचा, न्यायिक संरचना, चुनावी संरचना के बल पर लड़ती है: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि, विपक्ष कानूनी ढांचा, न्यायिक संरचना, चुनावी संरचना के बल पर लड़ती है। यह सब ढांचे सरकार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने अपने लोग इन संस्थानों में बैठा रखे हैं। हिंदुस्तान का कोई भी संस्थान स्वतंत्र नहीं है, वह RSS के नियंत्रण में है।"
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि, "मैं जितना लोगों की आवाज़ उठाता हूं, जितना सच बोलता हूं उतना ज़्यादा मुझ पर हमला किया जाता है। मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने का अपना काम करता रहुंगा... यह बात समझ लीजिए कि, जो धमकाता है वह डरता है।"
राहुल गांधी ने कहा कि, "हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था। हिटलर कैसे चुनाव जीतता था? उसके पास सारी संस्थान उसके हाथ में थी। उसके पास पूरा ढ़ांचा था। मुझे पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है।"
उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है कि वह जिस मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल की बात कर रही हैं, वह कुछ और है। मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था में क्या हो रहा है, इसकी कोई समझ है। उनको इसकी शून्य समझ। वह वहां एक मुखपत्र के रूप में है।"
मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था में क्या हो रहा है, इसकी कोई समझ है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने वित्त मंत्री को लेकर बात करते हुए कहा कि, "मुझे लगता है कि, वह (केंद्रीय वित्त मंत्री) जिस मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल की बात कर रही हैं, वह कुछ और है। मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था में क्या हो रहा है, इसकी कोई समझ है। उनको इसकी शून्य समझ। वह वहां एक मुखपत्र के रूप में है।"
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।