राहुल गांधी का आरोप- मोदी सरकार के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैं

किसानों के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस जमकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है। राहुल गांधी बोले-मोदी सरकार के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैं और क्रोनी कैपिटलिस्ट पक्के दोस्त हैं।
राहुल गांधी का आरोप- मोदी सरकार के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैं
राहुल गांधी का आरोप- मोदी सरकार के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैंSocial Media

दिल्‍ली, भारत। देश में महामारी कोरोना संकटकाल और ठिठुरन वाली ठंड में नए कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर किसानों के आंदोलन का आज 20वां दिन हैं। इस दौरान विपक्ष पार्टियों का किसानों को समर्थन मिल रहा है, विपक्षी दल केंद्र के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस किसानों के प्रदर्शन के मुद्दे को लेकर जमकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

राहुल गांधी का मोदी सराकर पर वार :

किसानों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठते ही लगातार सरकार की आलोचना कर रही है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक भी ऐसा दिन नहीं छोड़ रहे कि, वो मोदी सरकार पर वार न करें। आज मंगलवार को भी उन्‍होंने ने ट्वीट के जरिए अब ये आरोप लगाया है कि, मोदी सरकार के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैं और क्रोनी कैपिटलिस्ट पक्के दोस्त हैं।

राहुल गांधी ने इस अंदाज में ट्वीट में लिखा-

मोदी सरकार के लिए:

विरोध करने वाले स्टूडेंट्स राष्ट्र-विरोधी हैं।

चिंतित नागरिक अर्बन नक्सली हैं।

प्रवासी मजदूर कोविड कैरियर हैं।

रेप पीड़ित कुछ नहीं है।

प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैं।

और

सांठगांठ किए बैठे पूंजीपति सबसे अच्छे दोस्त हैं।

बता दें कि, कृषि कानूनों के विरोध में आज मंगलवार को किसान आंदोलन का 20वां दिन है और अ‍न्‍नदाताओं ने ठान लिया है कि, वे तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करवाएंगे, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी। वे पीछे नहीं हटेंगे, किसान दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन तेज करते रहेंगे। हालांकि, सरकार किसानों को मनाने में जुटी है, लेकिन तीनों कृषि कानून की वापसी के अलावा किसी भी तरह के संशोधन के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com