आदिवासी सम्मेलन में बोले राहुल गांधी
आदिवासी सम्मेलन में बोले राहुल गांधीSocial Media

आदिवासी सम्मेलन में बोले राहुल गांधी- RSS और BJP द्वारा बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला किया जा रहा

महाराष्‍ट्र के वाशिम में भगवान श्री बिरसा मुंडा जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयो‍जित हुआ, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए और RSS-BJP पर जोरदार हमला बोला...

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्‍व में भारत जोड़ो यात्रा जारी है और आज 69वें दिन उनकी यह यात्रा महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले पहुंची। इस दौरान आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जगह-जगह कई कार्यक्रम हो रहे है। इसी कड़ी में वाशिम में भी भगवान श्री बिरसा मुंडा जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयो‍जित हुआ, जिसमें राहुल गांधी भी पहुंचे।

राहुल गांधी को आदिवासी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया :

इस दौरान भगवान श्री बिरसा मुंडा जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में राहुल गांधी को आदिवासी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भगवान बिरसा मुंडा जी के मूल्यों पर चलकर, हम आदिवासियों के जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड के वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्‍हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला।

बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला किया जा रहा है :

हिंगोली में आदिवासी सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपने संबोधन में आरएसएस और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा- आरएसएस और बीजेपी द्वारा बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला किया जा रहा है। आदिवासी लोगों का नाम 'आदिवासी' से 'वनवासी' करने के पीछे भाजपा की गहरी रणनीति है। बीजेपी ने आदिवासियों के कई अधिकार भी जब्त कर लिए हैं।

ये कोई मामूली दिन नहीं है। बिरसा मुंडा जी अंग्रेजों से लड़े और 24 साल की आयु में अंग्रेजों ने उनकी हत्या कर दी थी। जो भी उन्हें करना था वो उन्होंने 24 साल की अल्पायु में कर डाला।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

भाजपा हर रोज संविधान पर हमला करती है :

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए यह बात भी कही कि, ''भाजपा हर रोज संविधान पर हमला करती है, क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com