राहुल गांधी
राहुल गांधी Social Media

अपराधियों को भाजपा का समर्थन महिलाओं के प्रति पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है: राहुल गांधी

बिलकिस बानो दुष्कर्म मामले में दोषियों की रिहाई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि, अपराधियों को भाजपा का समर्थन महिलाओं के प्रति पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।

दिल्ली, भारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं। अब आज गुरुवार को फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए PM मोदी पर गुजरात के बिलकिस बानो मामले को लेकर उन पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने आज इस अंदाज में किया ट्वीट :

दरअसल, आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के बिल्कीस बानो मामले और कुछ अन्य मामलों का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया है कि, ''अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।" राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए इस अंदाज में अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट जारी किया है-

उन्नाव- भाजपा MLA को बचाने का काम

कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली

हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार

गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान!

अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?

तो वहीं, बिलकिस बानो मामले के दोषियों की रिहाई को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि, ''भाजपा के दो विधायक उस समीक्षा पैनल का हिस्सा थे जिसने इन अपराधियों को छूट दी थी। गुजरात में सामूहिक बलात्कार के दोषी 11 लोगों को छूट प्रदान करने के की एक दिलचस्प पक्ष कहानी है। इसकी समीक्षा पैनल में भाजपा के दो विधायक सी.के. रावलजी और सुमन चौहान थे।''

बता दें कि, मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत द्वारा 11 दोषियों को बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों को बीते सोमवार को गोधरा उप-कारागार से रिहाई दे दी गई है, इस दौरान गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत इन लोगों को रिहा करने की मंजूरी दी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com