देवेंद्र सिंह मामले पर बयानबाजी जारी, अब राहुल का मोदी पर कटाक्ष

DSP देवेंद्र सिंह मामले पर राजनीतिक बयानबाजी अभी भी जारी है, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है।
राहुल गांधी
राहुल गांधीPriyanka Sahu-RE

हाइलाइट्स :

  • DSP देवेंद्र सिंह मामले पर राजनीतिक सियासत जारी

  • देवेंद्र सिंह मामले पर राहुल गांधी ने दिया बयान

  • राहुल ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर बोला हमला

  • DSP देवेंद्र का केस NIA को सौंपने पर भड़के राहुल

राज एक्‍सप्रेस। जम्मू-कश्मीर में दो आतंकियों के साथ मिली भगत के शक में गिरफ्तार किए गए DSP देवेंद्र सिंह को लेकर राजनीतिक सियासत जारी है। अब हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।

क्‍या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस के पूर्व नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा- ''देवेंद्र सिंह को चुप करने का सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि, उसे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के हवाले कर दें।'' इसके अलावा उन्‍होंने इस ट्वीट में आगे यह भी लिखा कि, ''NIA की अगुवाई भी एक और मोदी ही कर रहा है। वाईके मोदी जिसने गुजरात दंगे और हरेन पंड्या मामले की जांच की थी, वाईके की अगुवाई में ये केस उसी तरह है मानों पूरी तरह से दब गया है। आतंकी देवेंद्र को चुप कौन करना चाहता है और क्यों?''

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 13 जनवरी को DSP देवेंद्र सिंह को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार था, हो सकता है देवेंद्र सिंह आतंकियों से जुड़े हो और DSP देवेंद्र सिंह को उनकी सेवाओं से भी निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ दर्ज सारे मामलों की जांच अब NIA को सौंप दी गई है। वहीं, इससे पहले कश्मीर में DSP के गिरफ्तार मामले को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने निशाना साधा था। इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com