भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है, उनका दबाव है: राहुल गांधी
पंजाब, भारत। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर में है। इस बीच आज राहुल गांधी की सूरक्षा में चूक की घटना सामने आने के बाद होशियारपुर में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- हिंदुस्तान के सबसे अमीर 1% के पास हिंदुस्तान का 40% धन है। ये जो असमानता है इसके खिलाफ हमने यात्रा शुरू की है। मैं RSS के ऑफिस में कभी नहीं जा सकता, आपको मेरा गला काटना पड़ेगा। साथ ही सुरक्षा में चूक को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि, ''कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है।''
भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दबाव है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है।जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
वरुण गांधी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा कि, ''वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता... वरुण ने उस (भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता।''
आज हिन्दुस्तान के सभी संस्थानों पर RSS और BJP का कंट्रोल है। प्रेस, ब्यूरोक्रेसी, चुनाव आयोग और न्यायालय पर BJP-RSS का दबाव है। ऐसे में यह लड़ाई राजनीतिक पार्टियों के बीच नहीं, बल्कि भारत के संस्थानों और विपक्ष के बीच है।
मैंने गीता और उपनिषद पढ़े हैं। मैंने कभी नहीं सुना कि हिंदुओं को आक्रामक होना चाहिए। हिंदू धर्म आत्म-निरीक्षण, विनम्रता और करुणा के बारे में है। यहां तक कि भगवान राम को भी रावण पर दया आई थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।